Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में अगले 3 दिन हल्की बारिश का अलर्ट:26 जिले में बाढ़ जैसे हालात, प्रदेश में अब तक 3 फीसदी अधिक बरसात

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून अभी एक्टिव मोड में है। मंगलवार को प्रदेश के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और 4 लाख की आबादी प्रभावित है। फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा की बाढ़ से 111 गांव चपेट में हैं। कई गांव टापू बन गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। हरदोई में जलभराव के बीच 65 साल की बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। लखीमपुर में एक महिला को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया। बलिया में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। बलरामपुर में भी बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा झुलस गया। फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। सभी के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। लतीफशाह डैम से पानी झरने की तरह बह रहा है। IMD लखनऊ के अनुसार, इस मानसूनी सीजन में अब तक उत्तर प्रदेश में करीब 666 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 685.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 3 फीसदी कम बारिश हुई है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर:लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो; 15 दिन पहले नौकरी छोड़ी थी
    Next Article
    यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया:पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment