Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नदियां उफनाईं, शारदा में नाव पलटी, 2 बहे:बिजनौर में हाईवे के ऊपर बह रही गंगा; 24 शहरों में बारिश का अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में नाव पलट गई। नाव सवार 9 लोग बह गए, जिनमें से 7 को बचा लिया गया। 2 की तलाश जारी है। वहीं, बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत 35 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने आज 24 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट है। लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है, जिस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 90% हिस्से से बादल गायब दिख रहे हैं। इससे पहले, गुरुवार को वाराणसी, मेरठ और बिजनौर समेत 29 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर में सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी और आवास विकास के दफ्तर में पानी भर गया। वहीं, मेरठ में गंगा किनारे लगा बिजली का टावर बह गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य भारत में बना मानसूनी सिस्टम जल्द ही कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसूनी रेखा तेजी से उत्तर प्रदेश की तरफ खिसकेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। इसके असर से 3-4 अगस्त से एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा। तेज बारिश का दौर शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइकिल पर दानपेटी बांधकर चलेगी अखिलेश टीम:अमेरिका जैसा एक्सप्रेस-वे 2-2 बार जख्मी, पुलिसवालों को अपना योद्धा मिला
    Next Article
    देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल-पथराव:पुलिसवाले जान बचाकर भागे, फिर ईंट फेंककर दौड़ाया; प्रतिमा जब्त, चबूतरा ढहाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment