Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में SDM की बेटी को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाया:CMO ने दवा गोदाम सील किया, दो फार्मासिस्ट भी सस्पेंड

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में शुक्रवार को SDM की बेटी को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया था। जांच के बाद दो फार्मासिस्टों को सस्पेंड कर दिया गया। शनिवार सुबह सीएमओ के निर्देश पर दवा का गोदाम भी सील कर दिया गया। लालगंज एसडीम वाचस्पति सिंह की 8 साल की बेटी को तेज बुखार था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां फार्मासिस्ट ने ग्लूकोज में पैरासिटामोल इंजेक्शन डालकर लगा दिया था। SDM के नौकर ने इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी एसडीएम को दी थी। एसडीएम ने डॉक्टर समेत अस्पताल के कर्मचारियों को भी फटकार लगाते हुए मामले की शिकायत CMO से की थी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर लालगंज का है। पहले देखिए, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला लालगंज एसडीएम वाचस्पति सिंह की 8 साल की बेटी श्रेयसी सिंह को शुक्रवार दोपहर तेज बुखार हो गया। SDM वाचस्पति सिंह ने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट अरविंद कुमार शुक्ला ने स्टोर से एक्सपायरी पैरासिटामोल इंजेक्शन निकालकर फार्मासिस्ट देव कुमार दुबे को दिया। देव ने बिना एक्सपायरी तिथि की जांच किए यह इंजेक्शन लगा दिया। इसी दौरान मेरे कर्मचारी ने एक्सपायरी पैरासिटामोल इंजेक्शन और ग्लूकोज को देखा। इसके बाद नौकर तुरंत फार्मासिस्ट से इस बारे में पूछा। इस पर फार्मासिस्ट देव कुमार दुबे ने उचित जवाब नहीं दिया। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने इसे दवा के उपयोग और मरीज की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही माना गया है। वहीं, स्टोर प्रभारी अरविंद कुमार शुक्ला पर अपने पद पर लापरवाही बरतने और स्टोर से एक्सपायरी इंजेक्शन जारी करने का आरोप लगाया। सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. ए.एन. प्रसाद ने शुक्रवार को सीएचसी लालगंज और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक, उनके रखरखाव और भंडारण व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के अगले दिन शनिवार सुबह अस्पताल के स्टोर से एक्सपायरी दवाओं को सील कर दिया। जिसके बाद हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान स्टोर में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलीं, जिन्हें अलग किया जा रहा था। इतनी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं कैसे पहुंचीं स्टोर तक? अस्पताल के स्टोर से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच का विषय है कि ये दवाएं इतने लंबे समय तक स्टोर में कैसे पड़ी रहीं। स्टॉक की नियमित जांच कौन करता था और एक्सपायरी दवाओं को समय रहते अलग करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद तय होगी जिम्मेदारी सीएमओ डॉ. ए.एन. प्रसाद ने बताया कि एक्सपायरी दवा लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक जिन लोगों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। CMO ने स्पष्ट किया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और जिम्मेदारी सामने आ सकेगी। निलंबन अवधि में दोनों फार्मासिस्ट उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO), प्रतापगढ़ के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। ---------------- ये खबर भी पढ़िए… बरेली में 5 मंजिला अस्पताल में आग लगी:वार्डों में धुआं भरा, अफरा-तफरी मची यूपी में बरेली के 5 मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। आग सुबह 10 बजे टॉप फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। जैसे ही फायर अलार्म बजा, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीजों को उनके परिजन जैसे-तैसे बाहर लेकर भागने लगे। नवजात बच्चों को उनके मां-बाप गोद में लेकर बाहर की ओर दौड़े। वहीं, अस्पताल कर्मी आईसीयू में एडमिट गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर बाहर निकालकर लाए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त हॉस्पिटल की ओपीडी भी भरी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाऊंगा’:गोरखपुर में छात्रा से कॉलेज प्रबंधक का बेटा बोला, फेल करने की धमकी देकर रेप, FIR
    Next Article
    महिला सिपाही की मौत,एक्सीडेंट के बाद भी छुट्‌टी नहीं मिली:बस्ती में कॉन्स्टेबल पति फूट-फूटकर रोया; बोला- इलाज हो जाता तो जिंदा होती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment