Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:वरुण बोले- मोदी पिता जैसे, बीजेपी नेता को 25 चाकू मारे, काशी में बीच गंगा खाई बिरयानी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर क्रिकेटर कुलदीप यादव के लखनऊ में हो रहे रिसेप्शन से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर बीजेपी के पूर्व सांसद वरुण गांधी की पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन, शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में रिसेप्शन चल रहा है। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी पत्नी सोफी के साथ पहुंचे। प्रोग्राम में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… 2. वरुण गांधी परिवार के साथ मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पूरी खबर पढ़ें… 3. मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या, गोरखपुर में 4 हमलावरों ने 20-25 चाकू मारे गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें… 4. इच्छामृत्यु के लिए हरीश को आज से पानी देना बंद, अब मां-बाप भी नहीं मिल सकते 13 साल से कोमा में पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आज यानी मंगलवार से पानी देना बंद कर दिया जाएगा। हरीश को कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। पहले ट्यूब के सहारे दिया जा रहा खाना भी बंद कर दिया गया है। अब पानी बंद करने के बाद ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा। हालांकि, ट्यूब को शरीर से निकाला नहीं जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. दरोगा भर्ती में 'पंडित' पर बवाल, लखनऊ के भर्ती बोर्ड ऑफिस में जान देने पहुंचा भगवाधारी लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसका आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादी से जोड़कर जानबूझकर सवाल पूछा। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. यूपी में अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम 1 अप्रैल से प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगा। ये नियम के लागू होने के बाद दुकानदार अब ताजा अंडा कहकर पुराने अंडे बेच नहीं पाएंगे। ग्राहक खुद तारीख देखकर फैसला ले पाएंगे कि अंडा सुरक्षित है या नहीं। पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की जांच में कई जगहों पर पुराने या खराब अंडे बेचने की बात सामने आई थी। पूरी खबर पढ़ें… 7. काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी की, चिकन बिरयानी परोसी, हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। इसमें रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें… 8. बरेली में सास-साले का हत्यारोपी दामाद एनकाउंटर में ढेर, भरी पंचायत में की थी वारदात बरेली में सास-साले की हत्या करने वाले दामाद अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीने में 2 गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 9. यूपी में गैस किल्लत, रायबरेली में पुलिस से नोकझोंक; कानपुर में 3 दिन में 5 लाख सिलेंडर बुक यूपी में रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं। आठवें दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। कानपुर में मंगलवार को सिलेंडर के लिए ग्राहकों और गैस एजेंसी कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। रायबरेली में ग्राहकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। वहीं बीते 3 दिनों की बात करें तो सिर्फ कानपुर में ही 5 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 10. आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष, अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध में दस्तावेज सौंपे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। आशुतोष दस्तावेज लेकर वकीलों के साथ हाईकोर्ट पहुंचे। करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रहे। आशुतोष महाराज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट भी पहुंचे। अब इस केस में अब स्पेशल कोर्ट पॉक्सो में 2 मई को सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें… 11. HP अफसरों के हत्यारोपी की मार्केट पर चला बुलडोजर, बदायूं में 11 दुकानें ढहाईं बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के 2 अफसरों के हत्यारोपी अजय सिंह की मार्केट पर बुलडोजर चला। मंगलवार सुबह 10 बजे SDM धर्मेंद्र सिंह 2 बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे। पहले से चिह्नित 11 दुकानें और एक हॉल ढहा दिया गया। 53 अन्य दुकानें खाली कराई गईं। इन पर आगे कार्रवाई होगी। पुलिस और PAC के 100 से ज्यादा जवान तैनात रहे। पूरी खबर पढ़ें… 12. गोरखपुर में भाजपा विधायक पर हमलावर हुए विनय शंकर, शिलापट्ट मामले में बिना नाम लिए शिखंडी कहा गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी के पुत्र और पूर्व विधायक विनय शंकर ने बीजेपी विधायक को शिखंडी बताया है। दरअसल पूरा मामला चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के बड़हलगंज नगर पंचायत में शिलापट्ट को लेकर विवाद हो गया था। इसका एक ऑडियो भी सामने आया था। उन्होंने FIR कराने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें… 13. अलीगढ़ में सिपाही ने हॉस्पिटल में बहन के प्रेमी की हत्या की, सिर में गोली मारी अलीगढ़ में सिपाही ने बहन के प्रेमी की अस्पताल में घुसकर हत्या कर दी। सिपाही ने सोमवार रात अपने साथी के साथ प्रेमी के सिर पर तमंचा सटाया और फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। हमलावर दहशत फैलाने के लिए बाहर निकलते समय भी फायरिंग करते रहे। फिर बाहर खड़ी अपनी बाइक पर बैठकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. कानपुर में कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका कानपुर के नौबस्ता में दो युवकों ने कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीटने के बाद नहर में फेंक कर मार डाला। सीसीटीवी में करीब 20 मीटर तक दो युवक कुत्ते को घसीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। घटना से जुड़े 2 फुटेज वायरल होने के बाद बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरण संस्था के संस्था ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें… कल कैसा रहेगा मौसम… 15. कई जिलों में बादल छाने, बारिश की संभावना जताई है 18 मार्च को यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली सहित कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रिया सरोज के पिता की अखिलेश से शिकायत; जौनपुर में सपा विधायक और जिलाध्यक्ष आमने-सामने
    Next Article
    जौनपुर सपा जिलाध्यक्ष-विधायक आमने-सामने:पार्टी से अलग कांशीराम जयंती मनाने पर तूफानी सरोज-नीरज पहलवान की अखिलेश से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment