Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक-किशोरी ने जहर खाया, लड़की हायर सेंटर रेफर:परिवार के विरोध के बाद दोनों के बाग में मिलने की बात

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शमसाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक और लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सुबह करीब 5:30 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से 14 साल की लड़की को सुबह करीब 10:30 बजे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के विरोध के बाद उठाया कदम पुलिस के मुताबिक, 26 साल का युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिवार के विरोध के बाद दोनों गांव के बाहर एक बाग में गए थे। वहां दोनों ने एक-दूसरे को मंगलसूत्र पहनाने और मांग भरने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोरी ने परिजनों पर लगाए आरोप किशोरी ने बताया कि वह बचपन से अपने ननिहाल में रह रही है। उसके मुताबिक, प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर मामा और नाना उसके साथ मारपीट करते थे। उसने यह भी बताया कि मामा ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। युवक ने भी किशोरी के चलते दवा खाने की बात कही। अस्पताल पहुंचे संगठन के कार्यकर्ता घटना की जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मामले को लेकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि युवक और किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने कहा कि मामला दो समुदायों से जुड़ा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ कायमगंज अजय वर्मा ने बताया कि सुबह युवक और किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। किशोरी नाबालिग है और युवक बालिग है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में AI बताएगा कहां और कब लगता है जाम:गूगल मैप से जुड़ेगा सिस्टम, कैमरे-आप्टिकल लाइन की जरूरत नहीं
    Next Article
    विद्यार्थियों को मिली 12.82 लाख की छात्रवृत्ति:अमरोहा में बांटे गए कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment