Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर जाति, क्षेत्र और के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। गोरखपुर में एक कार्यक्रम में योगी ने कहा, ‘‘बीआरडी मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर में) को उच्चीकृत किया गया है और अब यह सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाएं प्रदान करता है। एक क्षेत्रीय वायरोलॉजी केंद्र की स्थापना की गई है।गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान चालू हो गया है। इसके अलावा, देवरिया,कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच और गोंडा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।’’ योगी ने कहा,‘‘एक अच्छी सरकार आती है और अच्छा प्रदर्शन करती है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह काम इसलिए संभव हो सका क्योंकि यह राष्ट्रवाद और राष्ट्र प्रथम पर आधारित है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि है।इसी भावना से प्रेरित होकर और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार ने अपना काम शुरू किया।’’ उन्होंने कहा, “जो लोग इस विकास को नापसंद करते हैं, जो इन ‘कल्याण मंडपों’ (सामुदायिक हॉल), इन चौड़ी सड़कों, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों और इस उत्सव के माहौल को नापसंद करते हैं- वे एक बार फिर काम कर रहे हैं। लोगों को जाति, क्षेत्र और के आधार पर विभाजित करने में लगे हुए हैं।” योगी ने कहा, ‘‘हमें उनसे सावधान रहने की जरूरत है। हमें उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।वे वास्तव में डकैतों का एक गिरोह हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे लूटपाट करते हैं। उन्होंने राज्य और देश को लूटा और अराजकता फैलाई।’’ मुख्यमंत्री 130 करोड़ रुपये से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए गोरखपुर में थे।उन्होंने कहा,‘‘वे गरीबों और व्यापारियों की जमीन को जब्त करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे। हालांकि, यह ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार गरीबों पर अत्याचार नहीं होने देगी, न ही दलितों या हाशिए पर रहने वालों का शोषण होने देगी। यह किसी को भी किसी बेटी या किसी व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देगी, और जो कोई भी ऐसा करने का प्रयास करेगा उससे इस ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा कानून के दायरे में सख्ती से निपटा जाएगा।’’ योगी ने कहा कि पिछले करीब एक दशक में उत्तर प्रदेश में माफिया का सफाया हुआ है और मच्छर जनित बीमारी ‘इंसेफेलाइटिस’ की समस्या का समाधान किया गया है।उन्होंने कहा, “2017 से पहले ‘इंसेफेलाइटिस’ के कारण गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में दहशत का माहौल था। यह बीमारी 1977 से क्षेत्र की बड़ी समस्या बनी हुई थी, लेकिन पिछली सरकारों ने इसके समाधान पर ध्यान नहीं दिया।” योगी ने कहा कि सांसद रहते हुए उन्होंने इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर उठाया तथा मुख्यमंत्री बनने के बाद इस संकट के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि अब इस बीमारी से बच्चों की मौत नहीं होती।योगी ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और अगले एक साल में एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर जिले में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार और कौशल क्षेत्र’ स्थापित किए जा रहे हैं, जो कौशल विकास से रोजगार तक का मार्ग तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने अगले दो महीनों में स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार छात्राओं को स्कूटर दिए जाने की घोषणा की। योगी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अयोध्या, काशी, प्रयाग, विंध्याचल और देवीपाटन जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन पर 60 लाख से अधिक महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ लिया और ऐसी योजनाएं मजबूत वित्तीय व्यवस्था व अच्छी सरकार से ही संभव होती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा
    Next Article
    Allahabad High Court: Noida कामगार प्रदर्शन केस में Himanshu Thakur को मिली जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment