Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 दिनों में साफ करें गलीपिट, लापरवाही पर नपेंगे अफसर:महापौर ने बैठक कर मांगी साफ हो चुके नालों की लिस्ट, कार्यों की हुई समीक्षा

    13 hours ago

    1

    0

    मानसून के पहले नगर निगम ने कमर कस ली है। इसी क्रम के शहर के नालों और गलीपिट की सफाई को लेकर महापौर अशोक तिवारी ने स्मार्ट सिटी सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गलीपिट को 15 दिनों के पूरी तरह से साफ करने का निर्देश देते हुए महापौर ने साफ हुए गलीपिट और नालों की लिस्ट भी मांगी है। इस दौरान महापौर ने साफ शब्दों में कहा कि यदि लापरवाही मिली तो अफसरों को बक्शा नहीं जाएगा। सभी विभाग समन्वय से करें काम महापौर ने गुरुवार की स्मार्ट सिटी के सभागार में अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे नालों की सफाई और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मानसून के आगमन को देखते हुए सीवरों की सफाई को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता से कराने के लिए जोर दिया। उन्होंने सही विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए और समय से कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही पर होगी कार्रवाई महापौर ने बैठक के दौरान कहा - लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ​समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए अलग-अलग विभागों की जवाबदेही तय की गई। इस क्रम में ​सामान्य विभाग को छोटे नालों की सफाई और गली पिट की मरम्मत का कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा निरीक्षण में यदि कोई लापरवाही होगी तो अफसरों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी। 15 दिन में करें सफाई पूरी इस दौरान मौजूद नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कागज पर सफाई दिखने वाले अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा। सभी शिवरों और गली पिट की सफाई आगामी 15 दिन में गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाए। वहीं महापौर ने साफ नालों और गली पिट की सूची तलब करते हुए सोमवार से निरीक्षण कर जांच की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कटौती से हाहाकार, शारदा रोड पर सड़क जाम की:33/11 केवी बिजली घर के बाहर धरना देकर बैठे, महिला बोली- घर में पानी नहीं
    Next Article
    राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एटा में विचार गोष्ठी:वक्ताओं ने याद किए उनके विकास और युवा सशक्तीकरण के कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment