Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एटा में विचार गोष्ठी:वक्ताओं ने याद किए उनके विकास और युवा सशक्तीकरण के कार्य

    11 hours ago

    1

    0

    एटा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, एटा के नेतृत्व में यह गोष्ठी पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के कैंप कार्यालय (लालपुर हाउस, गांधी मार्केट) में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी निर्णयों, आधुनिक भारत के सपने और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया। बैठक का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, एटा के जिला अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने किया। अध्यक्षता पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने की। सेवा दल के वरिष्ठ नेता अरुणेश गुप्ता और पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. गीतम सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अरुणेश गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने जमीन के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। उन्होंने 19वीं सदी में ही 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। ठाकुर अनिल सोलंकी (पीसीसी) ने अपने संबोधन में बताया कि राजीव गांधी की सोच अत्याधुनिक थी। वे भारत को दुनिया की उच्च तकनीकों से लैस करना चाहते थे। उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज जैसी ऐतिहासिक पहल कीं। नैना शर्मा (एडवोकेट, जिला अध्यक्ष, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, कांग्रेस एटा) ने कहा कि राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर क्रांति का जनक माना जाता है। वे युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने कहा कि आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं के दूरगामी फैसलों का परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिनों में साफ करें गलीपिट, लापरवाही पर नपेंगे अफसर:महापौर ने बैठक कर मांगी साफ हो चुके नालों की लिस्ट, कार्यों की हुई समीक्षा
    Next Article
    CSJMU के 6 छात्रों को मिला 3 लाख सालाना पैकेज:पूल कैंपस ड्राइव में ‘स्मार्ट ब्रेन्स’ कंपनी ने किया चयन, 48 छात्रों ने लिया था हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment