Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1965 में शहीद हुए धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण:निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने किया अनावरण

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के अमर शहीद धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे उनके पैतृक गांव औहदपुर में आयोजित हुआ। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद धर्मपाल सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जनसमूह ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और 'भारत माता की जय' के नारों से परिसर गूंज उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों का सम्मान करना सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आगे कहा कि शहीद धर्मपाल सिंह का जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके पैतृक गांव में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करेगी। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के दिलों में हमेशा अमर रहेगा और युवाओं को प्रेरित करेगा। इस प्रतिमा स्थापना समारोह में शहीद के पुत्र अशोक सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् (अवध प्रान्त) के सचिव राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष अवशेष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह और कैप्टन राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृतिका, प्रिया ने फर्स्ट अटेम्प्ट में NEET क्वालीफाई किया:गोरखपुर के अभिनव ने तीसरे अटेम्प्ट में14700 रैंक हासिल की
    Next Article
    देवरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मां बोलीं- ससुर गलत काम का दबाव बनाते थे, हत्या कर शव लटकाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment