Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृतिका, प्रिया ने फर्स्ट अटेम्प्ट में NEET क्वालीफाई किया:गोरखपुर के अभिनव ने तीसरे अटेम्प्ट में14700 रैंक हासिल की

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की कृतिका दूबे ने पहले अटेम्प्ट में ही नीट क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपने मेहनत और लगन के दम पर 613 नंबर लाकर ऑल इंडिया में 6,567वां रैंक हासिल की है। कृतिका ने बताया कि डॉक्टर बनने का सपना उनके दादाजी ने दिखाया था। वहीं प्रिया मझवार ने भी इंटरमीडिएट पास करने के बाद पहले अटेम्प्ट में ही सफलता हासिल की है। उन्होंने 591 नंबर हासिल की है। प्रिया बेहद ही साधारण परिवार से आती हैं, उनके पिता की चौराहे पर ग्रॉसरी की दुकान है। इसके अलावा अभिनव राय ने तीसरे अटेम्प्ट में नीट की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने ने 587 नंबरों के साथ 14,700 रैंक हासिल की है। उनके पिता एक किसान हैं। दादा जी का सपना पूरा करना एक मात्र लक्ष्य बातचीत में कृतिका ने बताया कि उनके दादाजी ने डॉक्टर बनने का सपना दिखाया था। लेकिन असमय उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से ही एक मात्र लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। नीट परीक्षा पास करना उसी का पहला कदम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और शिक्षकों को दी है। रिजल्ट आने के बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। लोग कृतिका को मिठाई खिलाकर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार और टीचर्स को दिया सफलता का श्रेय गोला क्षेत्र के पटौहां गांव की रहने वाली कृतिका दूबे के पिता आशुतोष दूबे बड़े पिता संतोष कुमार दुबे व चाचा प्रवीण दूबे प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा मां सरस्वती देवी शिक्षा संस्थान, पटौहां से हुई, जहां उन्होंने कक्षा आठ तक अध्ययन किया। इसके बाद कक्षा 9 और 10 की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विद्यालय, सूर्यकुण्ड, गोरखपुर से किया। साथ ही कक्षा 11 और 12 की शिक्षा एक निजी विद्यालय से पास की है। डॉक्टर बनने के अपने लक्ष्य को लेकर कृतिका एक कोचिंग संस्थान से भी तैयारी कर रही थी। पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचय दिया। कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता संतोष कुमार दुबे के मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग और दिवंगत बाबा स्वर्गीय राम उजागिर दुबे के सपनों और प्रेरणा को दिया। किराना की दुकान चलाते पिता, बेटी बनेगी डॉक्टर गोला क्षेत्र की रहने वाली प्रिया कुमारी मझवार ने भी पहले अटेम्प्ट में ही नीट क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 591 नंबर हासिल की है। पिता रामानंद मंझवार बेवरी गांव के बाहर ही एक किराना की दुकान चलाते हैं। माता रेनू मझवार ग्रहणी हैं। आर्थिक तंगी के कारण प्रिया ने कोई कोचिंग नहीं किया। ऑनलाइन पढ़ाई और मेहनत के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में LPM पब्लिक स्कूल टॉप किया। प्रिया अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर है। उनके सबसे बड़े भाई, प्रतीक मझवार, बीए की पढ़ाई करते हैं। एक बहन प्रियंका बनारस से यूपीएससी की तैयारी में लगी हैं। दूसरी बहन प्रीती सीए की तैयारी करती हैं और सबसे छोटी बहन प्रतिमा कक्षा 7 में पढ़ाई करती है। किसान के बेटे ने हासिल की सफलता इनके अलावा गोला क्षेत्र के चांड़ी गांव के रहने वाले अभिनव राय ने तीसरे अटेम्प्ट में सफलता हासिल की है। उन्होंने 587 नंबर लाकर 14,700 रैंक हासिल किया है। 19 साल के अभिनव ने 12th तक की पढ़ाई लिटिल स्कॉलर एकेडमी से की है। इंटरमीडिएट से ही एक कोचिंग संस्था से उन्होंने नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि पहले और दूसरे अटेम्प्ट में सफलता नहीं मिली लेकिन तीसरे में उन्होंने बाजी मार ली। अभिनव के पिता अखिलेश राय उर्फ पिंटू एक किसान और भट्ठा मालिक हैं। माता प्रेमलता राय गृहणी। अभिनव की एक बड़ी बहन भी हैं जो CA की तैयारी करती हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन:बोले- अधिकारी और ठेकेदार घटिया निर्माण करा रहे, हम लोग हो रहे परेशान
    Next Article
    1965 में शहीद हुए धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण:निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने किया अनावरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment