Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kochi में 40 देशों की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, Indian Navy के नेतृत्व में शुरू होगा Operation Southern Readiness अभ्यास

    2 hours from now

    1

    0

    हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को मजबूत करने के लिए इसी महीने 40 से अधिक देशों के साथ साझा अभ्यास होगा। नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच्चि स्थित सदर्न नेवल कमांड में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी। चार दिन चलने वाले इस मल्टि-नैशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम की अगुआई नौसेना करेगी। कंबाइंड टास्क फोर्स-154 (CTF-154) के तहत यह आयोजित होगा। यह टास्क फोर्स कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) का ट्रेनिंग टास्क ग्रुप है।इसे भी पढ़ें: Puri Rath Yatra 2026 | 13,000 जवान और NSG कमांडो तैनात, जलभराव रोकने को लगे पंप, पुरी रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ामइस कार्यक्रम में CMF के साझेदार देशों के नौसैनिक और समुद्री सुरक्षा से जुड़े अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसका मकसद समुद्री सुरक्षा से जुड़े अनुभव साझा करना और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देना है। इसमें क्लासरूम में पढ़ाई के साथ ही आधुनिक सिम्युलेटर और समुद्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समुद्री कानून, समुद्री क्षेत्र की निगरानी, सूचना साझा करने का सिस्टम, ड्रग्स तस्करी रोकने के तरीके, फोर्स प्रोटेक्शन, तरह-तरह के खतरों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी।क्या हे CMF? कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) दुनिया की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय नौसैनिक साझेदारी हैं। इसका मुख्यालय बहरीन में है। इसमें 47 देश शामिल है। यह संगठन 32 लाख वर्ग मील अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और सुरक्षित समुद्री व्यापार सुनिश्चित करने के लिए काम करता है। इसे भी पढ़ें: Indian Navy SSC Officer: Indian Navy में SSC Officer के 275 पदों पर Recruitment, जानिए Qualification और पूरा Processइस अभ्यास में भारतीय नौसेना की भागीदारीयह ऑपरेशन 'कंबाइंड टास्क फोर्स 154' (CTF 154) की देखरेख में किया जाएगा। यह 'कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज' (CMF) का ट्रेनिंग टास्क फोर्स है और अभी इसकी कमान भारतीय नौसेना के पास है। CTF 154 में मुख्य देश होने के नाते, भारत की ज़िम्मेदारी है कि वह समुद्री ट्रेनिंग में अगुवाई करे और CMF देशों के बीच सहयोग को बढ़ाए। भारतीय नौसेना किसी भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाती है जो क्षेत्रीय सुरक्षा को मज़बूत करता है और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा करता है। कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज़ (CMF) क्या है?कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज़ (CMF) 40 से ज़्यादा देशों का एक नौसैनिक गठबंधन है।CMF का मुख्यालय बहरीन में है और इसके उद्देश्यों में ये शामिल हैं:समुद्री सुरक्षा को बढ़ानासमुद्री डकैती का मुकाबला करनासमुद्र में आतंकवाद का मुकाबला करनाअवैध तस्करी का मुकाबला करनानेविगेशन (समुद्री आवाजाही) की आज़ादी बनाए रखनासमुद्री मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना
    Click here to Read more
    Prev Article
    The Odyssey X Review | Christopher Nolan की 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों में मचाया तहलका, मिल रहे हैं शानदार रिव्यूज
    Next Article
    3.31 लाख भारतीय छात्रों पर असर, अब अमेरिका में 4 साल का स्टूडेंट वीजा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment