Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मां बोलीं- ससुर गलत काम का दबाव बनाते थे, हत्या कर शव लटकाया गया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिय के भटनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतका की मां ने बेटी के ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि ससुर बेटी पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालते थे और विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नेहा चौरसिया के रूप में हुई है। वह सिंहपुर गांव निवासी अमित चौरसिया की पत्नी थीं। गुरुवार सुबह घर के एक कमरे में उनका शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका की मां रीता देवी, निवासी रतनपुरा (थाना बरियारपुर), ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने कई बार फोन पर बताया था कि उसका ससुर उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार ससुर ने नेहा को 50 हजार रुपये का लालच देकर गलत संबंध बनाने की बात कही थी, जिसका उसने विरोध किया। मां का आरोप है कि इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब आठ बजे नेहा ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। इसके अगले दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। नेहा की शादी 25 अप्रैल 2026 को अमित चौरसिया से हुई थी। विवाह को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे। भटनी पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1965 में शहीद हुए धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण:निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने किया अनावरण
    Next Article
    वाराणसी में रथयात्रा का दूसरा दिन:2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूर्व MLC बृजेश सिंह ने परिवार संग उतारी प्रभु जगन्नाथ की आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment