Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    The Odyssey देख Christopher Nolan के मुरीद हुए Tom Cruise, तारिफ में कह दी ये बड़ी बात

    1 hour from now

    1

    0

    क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। इसी बीच हॉलीवुड के मशहूर स्टार टॉम क्रूज ने इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे फैंस बेहद खुश हो गए हैं।टॉम क्रूज ने की फिल्म की जमकर तारीफहॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर फिल्म द ओडिसी देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सिनेमाघर के बाहर की एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में फिल्म का टिकट दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, उनकी पत्नी और प्रोड्यूसर एमा थॉमस, और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।टॉम क्रूज ने लिखा, "वाह! क्रिस, एमा और पूरी शानदार टीम को धन्यवाद। आपने सिनेमाघर में कमाल का अनुभव दिया। मैं इस फिल्म को दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" टॉम क्रूज की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) इसे भी पढ़ें: 2025 में टिकट बुक किए, 2026 में देखी Christopher Nolan की फिल्म... The Odyssey को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक दीवानगीपहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में दुनिया भर में 85 से 95 मिलियन डॉलर कमा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह क्रिस्टोफर नोलन की पिछली सुपरहिट फिल्म ओपेनहाइमर के 82.7 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी। वहीं भारत में भी फिल्म को लेकर बड़ा क्रेज है। माना जा रहा है कि द ओडिसी भारत में पहले ही दिन लगभग 20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रिंटेड प्रचार पर Total Ban, सिर्फ 'Wall of Democracy' पर लगेंगे पोस्टर
    Next Article
    2025 में टिकट बुक किए, 2026 में देखी Christopher Nolan की फिल्म... The Odyssey को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक दीवानगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment