Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में लापता छात्रा का शव मिला:गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में बरामद, पास पड़ा मिला खून से सना ब्लेड

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में 24 फरवरी से लापता 16 वर्षीय छात्रा का शव मंगलवार को बरामद हुआ। छात्रा का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव के पास एक गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। घटनास्थल से खून से सना एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ख्याति गर्ग ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए सदर कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लाट साहब पर बरसेंगे जूते-चप्पल:कोतवाल से सलामी लेकर रोड पर आएंगे लाट साहब, 3 हजार पुलिस बल तैनात
    Next Article
    32 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित:गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी रेयाज अंसारी भी लिस्ट में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment