Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 करोड़ की जमीन हथियाने के आरोपी वरुणापति को जमानत:BJP नेता सुरेश सिंह समेत कई पर दर्ज हुआ था केस, रोहनिया पुलिस के पास विवेचना

    18 hours ago

    1

    0

    वाराासी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के साथ मिलकर 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जमीन से जुड़े कथित ठगी और दस्तावेजों के निष्पादन के मामले में आरोपी वरुणापति उपाध्याय को न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई है। करोड़ों की जमीन में जालसाजी करने के मामले में कोर्ट में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया। अपर जिला जज (षष्ठम) आलोक कुमार की अदालत ने दरेखू, रोहनिया निवासी आरोपित वरुणापति उपाध्याय को एक लाख रुपए के एक जमानतदार व बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर अवमुक्त करने का आदेश दिया। आरोपियों के खिलाफ रोहनियां थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने पक्ष रखा। अभियोजन ने कोर्ट को बताया केस अभियोजन ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रमिला मिश्रा ने रोहनिया थाने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके पति की उम्र करीब 65 वर्ष है और वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित होकर नियमित डायलिसिस करा रहे थे। इसी दौरान उनकी बीमारी और पारिवारिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने कथित रूप से उनकी संपत्ति एवं आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपित विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, वरुणापति उपाध्याय, नितेश राय, सुरेश कुमार सिंह, अजय तिवारी, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह, अनिल कुमार व सत्यांशु सिंह ने आपस में मिली भगत करके उसके पति को ले जाकर 7 अप्रैल 2026 को लगभग 70 बिस्वा भूमि, जिसमें व्यवसायिक उपयोग की भूमि को अपने पक्ष में बैनामा करवा लिया। जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक है। अदालत में जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विकास सिंह ने दलील दी कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोप मात्र से अपराध सिद्ध नहीं हो जाता। उक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट में आरोपित के खिलाफ किसी भी प्रकार की भूमि या दस्तावेज को अपने नाम करवाने का कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। अदालत ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आरोपित की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली। सुरेश सिंह का नाम भी रहा मीडिया की सुर्खियों में ज्ञात हो कि इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह का नाम भी मीडिया की सुर्खियों में रहा था। पत्रावली में सुरेश कुमार सिंह का नाम भी अन्य व्यक्तियों के साथ अभियोजन कथानक में उल्लिखित है। इनमें नितेश राय ‘सोनू’ का नाम भी आरोपी के तौर पर बताया गया है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह का नाम भी मामले को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहा है। मामले में अलग-अलग व्यक्तियों की भूमिका को लेकर आरोप लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगों ने 5 लोगों से 36.95 लाख ठगे:लखनऊ में मोबाइल हैक कर अकाउंट से पैसे निकाले, जोमाटो कस्टमर व केयर-ग्रीन गैस के नाम पर ठगी
    Next Article
    कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा:बैराज के सभी 30 गेट खोले गए, शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से 25CM दूर पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment