Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा:बैराज के सभी 30 गेट खोले गए, शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से 25CM दूर पानी

    19 hours ago

    1

    0

    लगातार हो रही बारिश के चलते कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते पानी और तेज बहाव को देखते हुए गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। बुधवार को बैराज के अपस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर 114.22 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 114.07 मीटर दर्ज किया गया। वहीं करीब 5 लाख क्यूसेक पानी कानपुर से प्रयागराज की ओर डिस्चार्ज किया गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे और घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से सिर्फ 25 सेमी दूर शुक्लागंज में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को यहां जलस्तर 112.75 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 113 मीटर से महज 25 सेंटीमीटर नीचे है। शुक्लागंज में गंगा का खतरे का निशान 114 मीटर निर्धारित है। जलस्तर बढ़ने की मौजूदा रफ्तार जारी रही तो नदी जल्द ही चेतावनी बिंदु तक पहुंच सकती है। घाटों पर पुलिस तैनात, लोगों को सावधानी की अपील गंगा के प्रमुख घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। गंगा बैराज कंट्रोल रूम के अधिकारियों के मुताबिक, जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्लागंज में गंगा के चेतावनी बिंदु तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। कानपुर से प्रयागराज की ओर छोड़ा गया 5 लाख क्यूसेक पानी बुधवार को करीब 5 लाख क्यूसेक पानी कानपुर से प्रयागराज की ओर डिस्चार्ज किया गया। लगातार बारिश और बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें घाटों के साथ नदी किनारे के इलाकों में भी निगरानी कर रही हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को समय रहते सतर्क करने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 करोड़ की जमीन हथियाने के आरोपी वरुणापति को जमानत:BJP नेता सुरेश सिंह समेत कई पर दर्ज हुआ था केस, रोहनिया पुलिस के पास विवेचना
    Next Article
    रामपुर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment