Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आगरा एसीपी सदर कहां गायब हैं':रात में सड़क पर निकले पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस पर कहा- हम यहां खडे़ हैं, इतना कॉमन सेंस नहीं है

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में सड़कों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में पुलिस कमिश्नर खुद सड़क पर उतरे। सदर क्षेत्र के मुध नगर में काफी देर तक सड़क पर रहे। इस दौरान एसीपी सदर का मूवमेंट नहीं मिला। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने उन्हें वायरलेस पर ही उनकी लोकेशन पूछ ली। कहा- एसीपी सदर कहां गायब हैं। मैं यहां खड़ा हूं। आप गायब है। इतना कॉमन सेंस नहीं है क्या। पुलिस कमिश्नर ने सभी चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने के आदेश दिए हैं। इसी को लेकर वह सड़क पर निकले थे। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला आगरा शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के चलते चौराहों पर हालात खराब रहते हैं। रही सही कसर ठेला-ढकले वाले निकल देते हैं। इससे जाम लगा रहता है। चौराहों को पार करने में ही जूझना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस के रहते हुए भी ऑटो चालक मनमानी करते हैं। जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार रात को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के साथ क्षेत्र में निकले। सदर क्षेत्र में उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को देखा। इस दौरान एसीपी सदर की लोकेशन ली। काफी देर तक जब एसीपी सदर नहीं आए तो पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस पर ही लोकेशन पूछ ली। उन्होंने कहा कि एसीपी सदर कहां गायब हैं। हम यहां पर खडे़ है। वो गायब है। इतना कॉमन सेंस नहीं है क्या। पुलिस कमिश्नर के कडे़ तेवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौराहे होंगे अतिक्रमण मुक्त पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सभी चौराहे पर 50 मीटर तक कोई भी अतिक्रमण न हो। चौराहे जाम मुक्त हो। उन्होंने कहा कि सभी एसीपी अपने क्षेत्र के थानेदारों के साथ मीटिंग कर हर दिन तीन घंटे विशेष यातायात अभियान चलाएं। 50 मीटर में कोई भी अतिक्रमण न हो। रांग साइड चलने वाले, ट्रिपल सवारी वाले वाहन, काली फिल्म लगे वाहन, स्टंट , ड्रिंक एंड ड्राइव वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। गुरुवार को दिखा असर पुलिस कमिश्नर की हिदायत के बाद गुरुवार को चौराहों पर असर दिखाई दिया। रामबाग चौराहे पर अतिक्रमण नहीं दिखा। वाहनों को निकलने में परेशानी नहीं हुई। 2005 बैच के IPS है पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार (IPS) वर्तमान में आगरा कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत है। वह 2005 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। बिहार के रहे वाले है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बलिया में एक ही व्यक्ति चपरासी भी और शिक्षामित्र भी: रोक के बावजूद शिक्षा विभाग में 179 फर्जी कर्मियों का वेतन जारी रामेश्वर सिंह बलिया में भीमपुरा कस्बे के रामकरण इंटर कॉलेज में चपरासी हैं। नियुक्ति 1 जुलाई, 2005 को हुई थी। हैरत की बात ये है कि रामेश्वर कस्बे के कंपोजिट स्कूल में 23 अगस्त, 2015 से शिक्षामित्र के रूप में भी तैनात हैं। दोनों पदों का वेतन और मानदेय ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की भाजपा मेयर के सभी अधिकार छिने:5 महीने से सपा पार्षद को शपथ नहीं दिलाई थी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
    Next Article
    पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप:बोला- पत्नी के साथ युवक को पकड़ा तो गला दबाकर मारने की कोशिश की, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment