Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में प्रसूता की मौत के बाद हॉस्पिटल में हंगामा:3 घंटे शव सड़क पर रखा, डॉक्टर-स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित जलेसर मार्ग पर स्थित सरोज हॉस्पिटल में शनिवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शव को तीन घंटे तक सड़क पर रखा। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद परिजनों को शांत कराया। मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी दलवीर सिंह की करीब चार वर्ष पहले थाना खंदौली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी श्रीनिवास की बेटी प्रिया (24) से शादी हुई थी। प्रिया के भाई रोहित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर प्रिया को सरोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब दो बजे ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर और स्टाफ ने लापरवाही बरती। इसके चलते प्रिया की हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह 11 बजे प्रिया को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सिकंदरा स्थित हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन का आरोप है कि उन्हें प्रिया से मिलने भी नहीं दिया गया। इसके बाद उसे सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम करीब तीन बजे आक्रोशित परिजन शव लेकर सरोज हॉस्पिटल पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और परिजन को समझाकर शांत कराया। वहीं, दूसरी ओर सरोज हॉस्पिटल के संचालक जेएस बघेल ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के जरिए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया था। बाद में महिला को अचानक अटैक आने लगा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से भी मना किया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठठिया थाने के भवन पर मंडराया ढहने का खतरा:बारिश के बीच बरामदे के बाहर चस्पा किया नोटिस, खतरा, कृपया बरामदे में न बैठें
    Next Article
    अंकित बालियान की हत्या करने करनाल से आए थे शूटर्स:4 संदिग्ध हिरासत में, शामली में 80 CCTV खंगाले, भूपेंद्र ढींगरा का नया VIDEO- मैंने नहीं मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment