Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठठिया थाने के भवन पर मंडराया ढहने का खतरा:बारिश के बीच बरामदे के बाहर चस्पा किया नोटिस, खतरा, कृपया बरामदे में न बैठें

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज जिले में ठठिया थाने का भवन ढहने का डर पुलिस को सताने लगा है। बारिश के दौरान थानाध्यक्ष की तरफ से भवन के बाहर नोटिस चस्पा करवाते हुए खतरे की वार्निंग दी गई है। जिसमें लिखा है- खतरा। कृपया बरामदे में न बैठें। हालांकि इसी भवन में पुलिस का कार्यालय संचालित है और हवालात भी है। ठठिया थाने का निर्माण वर्ष 1902 में अंग्रेजों के समय कराया गया था। तब से उसी भवन में थाना संचालित होता आ रहा है। हालांकि यहां कुछ समय पहले थानाध्यक्ष के कार्यालय का निर्माण कराया गया था, जहां थानाध्यक्ष शिकायत सुनते हैं। इसके अलावा सिपाहियों के रहने के लिए बैरकों का भी निर्माण कराया जा चुका। जबकि थानाध्यक्ष के आवास से लेकर थाने का कार्यालय और हवालात पुराने भवनों में ही संचालित है। करीब 124 साल पुराना भवन अब जर्जर हो चला है। जिसका एक हिस्सा 27 अगस्त 2025 को बारिश के दौरान ढह गया था। जबकि उससे सटे हुए थाने के दूसरे हिस्से में पीछे हवालात और कार्यालय (मुंशियाना) संचालित है और आगे बरामदा है। थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए फरियादी कार्यालय में पहुंचते है। उसके अलावा हवालात में बंदी से मिलने के लिए भी लोग आते हैं, जोकि बाहर बरामदे में बैठ जाते। ऐसे में बारिश के दौरान थाने का बरामदा ढहने का डर पुलिस को सताने लगा। अनहोनी की आशंका के चलते थानाध्यक्ष संजीव कुमार की ओर से बरामदे के बाहर नोटिस चस्पा करवा दी। जिसमें लिखा गया- खतरा। कृपया कोई बरामदे में न बैठे। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन नोटिस चस्पा करवा दी गई। क्योंकि बरामदा कमजोर है और लगातार बारिश के चलते कोई भी हादसा हो सकता हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय व हवालात बरामदे के पीछे कमरों में संचालित है और कमरे फिलहाल ज्यादा कमजोर नहीं है। नए भवन के निर्माण को लेकर उन्होंने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। जब बजट आवंटित होगा, तब निर्माण शुरू हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र तेजस की मौत: क्राइम सीन री-क्रिएशन से खुलेगा राज:फतेहपुर में बर्खास्त प्रधानाचार्य जेल भेजा गया, पोस्टमार्टम में चोटों का जिक्र
    Next Article
    आगरा में प्रसूता की मौत के बाद हॉस्पिटल में हंगामा:3 घंटे शव सड़क पर रखा, डॉक्टर-स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment