Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रोहता रोड पर जलभराव:नाराज जनता ने सोशल मीडिया पर विधायक को घेरा, 4 साल में एक भी दौरा न करने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार रात हुई बारिश का असर अभी तक आगरा में दिख रहा है। शहर के कई इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता रोड पर पानी भरा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे पानी भरने के बाद दिखाई नहीं दे रहे, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हालात से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर फूट रहा है। लोग जलभराव के वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं और आगरा ग्रामीण विधानसभा की विधायक व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बीते चार साल में मंत्री एक बार भी क्षेत्र के दौरे पर नहीं आई हैं। जनता का कहना है कि क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। गड्ढों और जलभराव से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि क्षेत्र में उनकी उपस्थिति शून्य रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं को नींद से जगाने के लिए अब जनता ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। लोग अपनी परेशानी के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं ताकि प्रशासन तक बात पहुंचे। फिलहाल जलभराव से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन पुल के पिलर-स्लैब में मिली खामियां:देवरिया डीएम ने सेतु निगम के अभियंता को नोटिस दिया, जांच कमेटी गठित
    Next Article
    कवि सम्मेलन में नौचंदी के मंच पर आएंगे संतोष आनंद:अनामिका जैन अंबर ने दी जानकारी, हास्य और ओज के कई चर्चित कवि होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment