Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से छाए बादल, सुहावना हुआ मौसम:चल रही ठंडी हवा, तापमान में आई गिरावट, दिन में रिमझिम बारिश की है संभावना

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार की तुलना में आज तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज दिन में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 25°Cरहने का अनुमान है। वहीं अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बनी हुई है बादलों की आवाजाही पिछले कुछ दिनों से आगरा के मौसम में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कभी आसमान में घने बादल छा रहे हैं तो कभी हल्के बादल नजर आ रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई। शुक्रवार सुबह से भी घने बादलों का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश की संभावना है। करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। अगले 5 दिन मौसम का हाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई से 5 अगस्त तक आगरा में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 2 अगस्त को अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जबकि 3 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 4 और 5 अगस्त को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 °C और न्यूनतम तापमान 25 से 26 °C के बीच रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में शुक्रवार सुबह खिली धूप:हवाओं से मौसम सुहाना, अगले दो दिन भी बारिश के आसार
    Next Article
    आजमगढ़ में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:पति से झगड़े के बाद मायके में रहती थी, 2023 में हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment