Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:पति से झगड़े के बाद मायके में रहती थी, 2023 में हुई थी शादी

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक विवाहिता ने फंदे से लटककर मायके में जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान किरण कुमारी (25) के रूप में हुई है। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। 2023 में हुआ था विवाह पुलिस के अनुसार,अहिरौली के रघुनंदन नगर निवासी लक्ष्मी राम की बेटी किरण कुमारी का विवाह अक्टूबर 2023 में रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव में हुआ था। उसकी दो वर्ष की एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा था। इसी कारण किरण पिछले करीब एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। कमरे में फंदे से लटकी मिली गुरुवार रात किरण अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे में झांककर देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम ने की जांच सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत रघुनंदन नगर (अहिरौली) गांव में गुरुवार की देर रातविवाहिता ने अपने मायके में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। मिर्च का की पहचान किरण कुमारी 25 के रूप में हुई है। 2023 में हुआ था विवाह आजमगढ़ के रघुनंदन नगर (अहिरौली) निवासी लक्ष्मी राम की पुत्री किरन कुमारी (25) का विवाह अक्टूबर 2023 में रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव में हुआ था। उसके एक दो वर्षीय पुत्री है। परिजनों के अनुसार विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा, जिसके बाद वह लगभग एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार रात किरन अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनो ने जब कमरे में झांक कर देखा तो किरन साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से छाए बादल, सुहावना हुआ मौसम:चल रही ठंडी हवा, तापमान में आई गिरावट, दिन में रिमझिम बारिश की है संभावना
    Next Article
    नोएडा में सात फार्म हाउस तोड़े गए:32,470 वर्गमीटर जमीन कराई मुक्त, आगे भी चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment