Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’:खराब सड़कों के विरोध में अनूठा प्रदर्शन, कहीं सीढ़ी लगाकर गड्‌ढे में उतरे तो कहीं आरती उतारी

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में सपाइयों ने जर्जर सड़कों को लेकर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। गड्‌ढे पर माला पहनाई, आरती उतारकर उसका पूजन किया। सपा नेताओं ने कहा कि आगरा अब स्मार्ट सिटी नहीं नरक सिटी बन चुका है। कमला नगर में सपा नेता सीढ़ी लगाकर 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे तो लोहामंडी मार्ग पर सपा नेताओं ने करीब 4 फीट गहरे गड्ढे का ‘पूजन’ किया। शुक्रवार रात लोहामंडी मार्ग पर आलमगंज स्थित जलकल विभाग के पास समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर और पूर्व पार्षद राजपाल यादव पहुंचे। नेताओं ने सड़क पर बने गड्ढे को माला पहनाकर उसकी आरती उतारी। इस दौरान ‘गड्ढा देवता’ से शहरवासियों की सुरक्षा की प्रार्थना भी की गई। ‘स्मार्ट सिटी नहीं, नरक सिटी बन चुका आगरा’ विनय अग्रवाल ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि ‘नरक सिटी’ बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे, खुले नाले और जलभराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश को गड्ढामुक्त बनाने का वादा किया गया था, लेकिन आज हालात इसके उलट हैं। 1800 करोड़ के इस्तेमाल पर उठाए सवाल सतीश चाहर ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आए करीब 1800 करोड़ रुपये का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने कहा कि नगर निगम के जोनल कार्यालय के सामने ही सड़क पर गड्ढे हैं। इससे पूरे शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बारिश ने बढ़ाई परेशानी लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी भरने से सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। गड्ढा पूजन में टीटू पंडित, मोनी पारेख, अशफाक अहमद, राजकुमार माहौर, मोहित यादव, हिमांशु यादव और पंकज गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ब्रज क्षेत्र की प्रभारी बनीं गीता शाक्य:प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम की जिम्मेदारी
    Next Article
    डीएम को ककोडे़ देने वाला किसान बोला:वो मेरे लिए देवता समान, मेरे पास कुछ नहीं था इसलिए सब्जी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment