Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम को ककोडे़ देने वाला किसान बोला:वो मेरे लिए देवता समान, मेरे पास कुछ नहीं था इसलिए सब्जी दी

    22 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार को ऑफिस में जाकर डीएम मनीष बंसल को बाह के बसई अरेला के किसान बलराम सिंह ने एक किलो ककोडे़ की सब्जी गिफ्ट की थी। ये सब्जी वो अपनी जमीन की पैमाइश होने पर सब्जी लेकर डीएम से मिलने आए थे। किसान बलराम सिंह का कहना है कि डीएम उनके लिए भगवान का रूप हैं। वो पिछले तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील के अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। डीएम ने पहली सुनवाई में ही उनका काम करवा दिया। दैनिक भास्कर पहुंचा किसान के घर आगरा मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर दैनिक भास्कर की टीम बसई अरेला गांव में किसान बलराम सिंह के घर पहुंची। घर पर रामप्रकाश अपने परिवार के साथ थे। हमने पूछा कि जमीन की पैमाइश होने पर खुश हो तो बोले- बहुत खुशी है। उम्मीद नहीं थी कि एक फरियाद पर काम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वो तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए परेशान थे। इससे पहले कई बार तहसील में अर्जी लगाई। तहसील दिवस में भी गए। मगर, आश्वासन ही मिलता रहा। काम नहीं हुआ। जब नए डीएम साहब आए तो सुना कि कहाकि अच्छे अधिकारी हैं। कुछ दिन पहले तहसील दिवस में पता चला कि डीएम साहब बाह आ रहे हैं तो वो अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। डीएम साहब को अपनी समस्या बताई। साहब ने तुरंत अधिकारियों को बुलाया। फटकार लगाई। उन्होंने जल्द से जल्द पैमाइश कराने को कहा। उनके जाने के कुछ दिन में ही जमीन की पैमाइश हो गई। उनको यकीन नहीं हो रहा था कि इस बार इतनी जल्दी काम हो गया। गरीब के पास तो यही है किसान ने बताया कि वो डीएम साहब को धन्यवाद देने के लिए आगरा गए थे। वो गरीब हैं। उनके पास देने को कोई गिफ्ट तो नहीं था। इसलिए ककोडे़ लेकर गए थे। डीएम ने भी खुशी-खुशी सब्जी ले ली। किसान का कहना है कि डीएम उनके लिए देवता की तरह है। मैं तीन साल से इधर उधर चक्कर काट रहा था। अधिकारी गलत रिपोर्ट लगा देते थे। साहब आए और एक बार में ही जमीन दिलवा दी। 6 जुलाई को समाधान दिवस में रखी थी शिकायत बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान बलराम सिंह जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे। बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी। 3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान बलराम सिंह ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद बलराम सिंह की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे। डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा किसान बलराम सिंह शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया- बलराम सिंह बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। अब बात उस ककोड़ा की, जो किसान डीएम के पास लेकर गया ककोड़ा नाम की सब्जी न तो किसी खेत में होती है और न ही बाजार में इसका बीज मिलता है। केवल जंगल या खेतों की बाउंड्री में जरूर लगा मिल जाता है। खास तौर से हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी के लिए ककोड़ा बहुत कारगर दवा है। हेल्थ के लिए फायदेमंद है ककोड़ा बारिश के सीजन में ककोड़ा मिल जरूर रहा है, लेकिन यह सब्जी किसी वीआईपी से कम नहीं। आखिर दाम भी करीब 150 रुपए किलो से ज्यादा है। जैसे ही बारिश का सीजन शुरू होता है, बाजार में ककोड़ा मिलना शुरू हो जाता है। चूंकि दाम इतने ज्यादा हैं कि हर घर में इसकी सब्जी नहीं बन पाती। कई बीमारियों में फायदेमंद है ककोड़ा फाइबर से भरपूर ककोड़े में मोमोरेडीसिन तत्व पाया है। जिससे इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज के गुण होते हैं। चूंकि, ककोड़े का टेस्ट थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन हैल्थ के लिए फायदेमंद हैं। खासतौर से वजन कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को यह सब्जी सही रखती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’:खराब सड़कों के विरोध में अनूठा प्रदर्शन, कहीं सीढ़ी लगाकर गड्‌ढे में उतरे तो कहीं आरती उतारी
    Next Article
    आगरा-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदा:रात को ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे, एक साथ उठी दो अर्थियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment