Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदा:रात को ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे, एक साथ उठी दो अर्थियां

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-मथुरा हाईवे पर भगवती ढाबे के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अरतौनी स्थित अनुसंधान केंद्र में रात्रि ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शनिवार को दोनों युवकों की अर्थियां एक साथ उठीं तो अटूस गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव निवासी अनिल सारस्वत और मोनू सिंह अरतौनी स्थित अनुसंधान केंद्र में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब तीन बजे दोनों ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। आगरा-मथुरा हाईवे पर भगवती ढाबे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में अनिल सारस्वत ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोनू सिंह को रुनकता स्थित अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया अनिल सारस्वत अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत से चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मोनू सिंह के परिवार में पत्नी मनीषा और दो छोटे बेटे हैं। दोनों युवकों की असमय मौत से परिवारों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। एक दिन पहले ही कराया था बेटे का एडमिशन मोनू सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मानस चौथी कक्षा में पढ़ता है। वहीं छोटे बेटे पीयूष का एक दिन पहले ही नजदीकी स्कूल में दाखिला कराया गया था। बेटे के स्कूल में दाखिले की खुशी के अगले ही दिन पिता की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को दोनों युवकों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे अटूस गांव में मातम पसर गया। गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोनों परिवारों के लोगों की चीख-पुकार से माहौल बेहद मार्मिक हो गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतकों के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। दो परिवारों के ऊ सदस्यों की एक साथ हुई मौत से गांव में हर कोई स्तब्ध नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम को ककोडे़ देने वाला किसान बोला:वो मेरे लिए देवता समान, मेरे पास कुछ नहीं था इसलिए सब्जी दी
    Next Article
    आगरा पुलिस ने पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर:किराए के फ्लैट में चल रहा था, कई युवक-युवतियों से चल रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment