Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज लखनऊ में ‘आत्म सम्मान रैली’:समान शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा और नशामुक्त समाज समेत कई मुद्दों पर उठेगी आवाज; कौशल किशोर होंगे मुख्य अतिथि

    42 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ में आज यानी 13 सितंबर को पारस महा संघ की ओर से आत्म सम्मान रैली निकाली जाएगी। रैली में समान शिक्षा, नशामुक्त समाज, अपराधमुक्त माहौल और रोजगार से जुड़ी शिक्षा जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। इसमें संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की गई है। आत्म सम्मान रैली सुबह 10 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से शुरू होगी। आयोजकों की ओर से लोगों से सुबह समय पर पहुंचकर रैली में शामिल होने की अपील की गई है। रैली के जरिए सामाजिक और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए… कौशल किशोर होंगे मुख्य अतिथि रैली में पारस महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल, मोहनलालगंज विधायक राजेश्वर सिंह समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी रैली में शामिल होंगे। संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों से भी शामिल होने की अपील आयोजकों ने सभी संविदा कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से भी रैली में पहुंचने की अपील की है। रैली में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज रखने की बात कही गई है। लखनऊ समेत 5 विधानसभा सीटों में कौशल किशोर का प्रभाव कौशल किशोर का मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज और सिधौली तक राजनीतिक पकड़; पत्नी जयदेवी कौशल मलिहाबाद से विधायक हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, 13 सितंबर की ‘आत्म सम्मान रैली’ कौशल किशोर के लिए सिर्फ सामाजिक मुद्दों का मंच नहीं, बल्कि 2027 से पहले अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनाधार को परखने का मौका भी है। 2024 लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट हारने के बाद यह रैली उनके लिए समर्थकों को फिर से लामबंद करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। जानकारों का मानना है कि अगर रैली में संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, युवाओं और सामाजिक वर्गों की बड़ी भागीदारी होती है, तो कौशल किशोर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता का संदेश दे सकते हैं। हालांकि रैली की भीड़ को सीधे चुनावी वोट में बदलना अलग चुनौती होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों पर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए:गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के लिए मिलेगी सुविधा
    Next Article
    छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार दो सिपाही घायल:गोंडा में एक पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर; कजरी तीज मेले की ड्यूटी पर जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment