Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार दो सिपाही घायल:गोंडा में एक पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर; कजरी तीज मेले की ड्यूटी पर जा रहे थे

    43 minutes ago

    1

    0

    गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात कजरी तीज मेले की ड्यूटी पर जा रहे दो सिपाही हादसे का शिकार हो गए। करनैलगंज तिराहे की ओर जाते समय रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा जानवर आ गया। जानवर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों सिपाही घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात करीब 10:30 बजे दोनों सिपाही मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायल सिपाहियों में बस्ती जिले से कजरी तीज मेले की ड्यूटी पर आए संदीप कुमार गुप्ता का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। वहीं सिपाही नितिन को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ नगर योगेंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और दोनों सिपाहियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक सामने आया छुट्टा जानवर सीओ योगेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों सिपाही बस्ती जिले से कजरी तीज मेले की ड्यूटी के लिए गोंडा आए थे। शनिवार रात वे मोटरसाइकिल से करनैलगंज तिराहे की ओर जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक छुट्टा जानवर बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक की टक्कर हो गई और दोनों सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संदीप का बायां हाथ फ्रैक्चर, नितिन को भी चोटें हादसे में सिपाही संदीप कुमार गुप्ता के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। सिपाही नितिन को भी चोटें आई हैं। दोनों को पहले करनैलगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। सीओ ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए सीओ नगर योगेंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल सिपाहियों से मिले। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों से इलाज की जानकारी ली और दोनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन भी लगातार दोनों सिपाहियों के इलाज की निगरानी कर रहा है। परिजनों को दी गई घटना की जानकारी सीओ ने बताया कि दोनों घायल सिपाहियों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान भी मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं, ताकि इलाज के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। दोनों सिपाहियों की हालत सामान्य है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज लखनऊ में ‘आत्म सम्मान रैली’:समान शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा और नशामुक्त समाज समेत कई मुद्दों पर उठेगी आवाज; कौशल किशोर होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article
    वीकेंड पर ताजमहल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़:तेज धूप और उमस के बीच खिंचवाई तस्वीर, विदेशियों ने भी कैप्चर की ताज की खूबसूरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment