Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज निकलेगी चंद्रशेखर आजाद की सत्ता परिवर्तन यात्रा:मेरठ में देर शाम प्रशासन से अनुमति मिली, तय हुआ रूट, भारी भीड़ जुटने का अनुमान

    13 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ में सत्ता परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करेंगे। प्रशासन से देर शाम अनुमति मिलने के बाद यात्रा के रूट में बदलाव किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा दोपहर 2 बजे शेरगढ़ी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से शुरू होगी। पहले इसका समापन पूर्वी कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन के साथ वार्ता के बाद नया रूट तय किया गया। अब यात्रा शेरगढ़ी से पीवीएस रोड होते हुए एल ब्लॉक पहुंचेगी और वहां से पुराना कमेला मार्ग के रास्ते जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी पर समाप्त होगी। यात्रा को सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और बहुजन समाज के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का अभियान बताया जा रहा है। यात्रा से पहले गरमाया था माहौल इससे पहले गुरुवार को यात्रा को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया था। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों में रोक दिया था। बिजनौर में चंद्रशेखर आजाद को भी उनके आवास पर पुलिस निगरानी में रखे जाने की जानकारी सामने आई थी। पार्टी की ओर से 4 जून से यात्रा शुरू किए जाने की तैयारी थी, जो 5 जून को मेरठ पहुंचने वाली थी। 15 दिनों से चल रही थीं तैयारियां पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यात्रा की तैयारियां पिछले करीब 15 दिनों से चल रही थीं। शेरगढ़ी समेत कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया। यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कई पदाधिकारियों और समर्थकों को घरों में रोके जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। चंद्रशेखर ने सरकार पर लगाए आरोप घटनाक्रम के बीच चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रशासन और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा को रोकने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अपने समर्थकों और जनता के बीच जाने से रोका जाएगा तो वह इस मुद्दे पर बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। रूट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संबंधित मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या:अमेठी में घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव, परिजनों से पूछताछ जारी
    Next Article
    दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख:मुजफ्फरनगर में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सदमे में दुकान मालिक सड़क पर बेहोश होकर गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment