Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या:अमेठी में घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव, परिजनों से पूछताछ जारी

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी में किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी बहादुरपुर गांव का है। मृतक की पहचान हरेंद्र पासी (16) पुत्र जागेश्वर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हरेंद्र ई-रिक्शा चलाकर परिवार की मदद करता था। गुरुवार शाम वह पड़ोसी अमृतलाल के घर आयोजित उनकी बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था, जहां नाच-गाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने खेत की मेड़ पर हरेंद्र का शव पड़ा देखा। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर जायस पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। जांच के लिए मोहनगंज पुलिस और एसओजी टीम को भी लगाया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी रही। अधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। हत्या के कारणों का अभी नहीं चला पता मृतक के परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है, जो एक ढाबे पर काम करता है। परिजनों ने किसी से रंजिश की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की समीक्षा करने की जानकारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण:तालाब किनारे 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित
    Next Article
    आज निकलेगी चंद्रशेखर आजाद की सत्ता परिवर्तन यात्रा:मेरठ में देर शाम प्रशासन से अनुमति मिली, तय हुआ रूट, भारी भीड़ जुटने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment