Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख:मुजफ्फरनगर में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सदमे में दुकान मालिक सड़क पर बेहोश होकर गिरा

    12 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर की नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नॉवल्टी चौराहे पर गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अरोरा इलेक्ट्रॉनिक एंड गिफ्ट शॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा महंगा इलेक्ट्रॉनिक व गिफ्ट का सामान धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग से दुकान मालिक अभिनव अरोड़ा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अपनी मेहनत की कमाई को आग में जलता देख अभिनव अरोड़ा सदमे में आ गए और सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार भी स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। CFO का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज निकलेगी चंद्रशेखर आजाद की सत्ता परिवर्तन यात्रा:मेरठ में देर शाम प्रशासन से अनुमति मिली, तय हुआ रूट, भारी भीड़ जुटने का अनुमान
    Next Article
    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन पूरा:प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार, आज होगी पत्रों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment