Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गैंगस्टर की 1.92 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क:5 साथियों संग पकड़ा गया, महाकुंभ, राम मंदिर इलाके में चोरी करता था

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने महाकुंभ, अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जेवर चोरी करने वाले गैंगस्टर राज उर्फ सांवरिया की 1 करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई गुरुवार 14 अगस्त को की गई। राज उर्फ सांवरिया को यूपी एसटीएफ ने 20 फरवरी 2025 को उसके 5 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए थे। महिलाओं को बच्चों से उलझाकर करते थे चोरी एसटीएफ को प्रयागराज महाकुंभ, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी के भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों और घाटों पर श्रद्धालुओं के जेवर चोरी करने वाले गिरोह की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह भीड़ में महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य पहले से तैयार बच्चों को महिलाओं से बातचीत में उलझा देते थे। इसी दौरान दूसरे सदस्य मौका देखकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह में कई महिलाएं भी शामिल थीं। एक चेन तोड़ने के बदले उन्हें 2 हजार रुपए दिए जाते थे। गिरोह के सदस्य सोने की चेन को आपस में 'रस्सी' कहते थे। 5 साथियों के साथ पकड़ा गया था राज एसटीएफ ने राज उर्फ सांवरिया के साथ संतरा देवी, रीना देवी, पूनम और राधा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। जांच में सामने आया कि राज अपने गैंग के सदस्यों समर उर्फ अरुण, सुरेश राम, पूनम, लक्ष्मी, रीना, संतरा देवी, संतोष वर्मा, अंजलि और राधा के साथ मिलकर संगठित तरीके से वारदात करता था। पहले थाने के प्रभारी पर भी उठे थे सवाल मामले की विवेचना में लापरवाही के आरोप तत्कालीन थाना प्रभारी पर भी लगे थे। इसके बाद मामले की जांच बिलरियागंज थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस और प्रशासन ने राज उर्फ सांवरिया की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 1.92 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस के मुताबिक राज उर्फ सांवरिया के खिलाफ 6 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह:तहसील सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण, हर तरफ देश भक्ति गीतों की गूंज
    Next Article
    बरेली नगर निगम की बैठक में विपक्ष का हंगामा:सपा पार्षद दल के नेता बोले- 52 लाख खर्च हुए, शहर में बंदरों का आतंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment