Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना हुआ है। गुरुवार को जिले के कुछ इलाकों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई थीं। बरदह थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहीं सरायमीर थाना क्षेत्र के देवघर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 वर्षीय साहिल की मौत हो गई थी। बुधवार और गुरुवार को दोपहर में हल्की बारिश हुई थी, जबकि शुक्रवार को भी जिले में मामूली बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:NH 30 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, रक्षाबंधन मनाकर लखनऊ जा रहे थे
    Next Article
    आगरा में स्कूली वाहनों पर सख्ती:31 अगस्त तक कमियां दूर नहीं की तो होगी FIR,नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment