Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:NH 30 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, रक्षाबंधन मनाकर लखनऊ जा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर शनिवार रात करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जीजा-साले की करीब 10 घंटे बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद बाइक से लखनऊ जा रहे थे। अटरिया कस्बे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। जानकारी के अनुसार, बनौगा निवासी दीपक यादव पुत्र रामपाल के घर उनके बहनोई कुलदीप यादव पुत्र मूलचंद निवासी जटहा, थाना सिधौली रक्षाबंधन मनाने आए थे। शनिवार शाम दोनों मोटरसाइकिल से लखनऊ के लिए निकले थे। अटरिया कस्बे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पलट गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को इटौंजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। हालांकि, रविवार सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन पर बहन के घर आए कुलदीप और दीपक के परिवार पर कुछ ही घंटों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल दोनों लोगों को इटौंजा सरकारी अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    400 रुपए के विवाद में युवक की हत्या:गोरखपुर में कच्ची शराब कारोबारी पर पिटाई का आरोप, परिवार फरार
    Next Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment