Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक ने सूर्यवंशी को लड़ने से रोका:भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया; वैभव-बिश्नोई की टक्कर में कैच छूटा

    1 day ago

    4

    0

    भारत ने शनिवार को खेले गए मुकाबले पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले। एक समय ऐसा लगा कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तानी खिलाड़ी से भिड़ जाएंगे। दरअसल सूर्यवंशी को आउट करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी सईम अयूब ने दोनों हाथों से बच्चे का इशारा किया था। हालांकि सूर्यवंशी कुछ कहते, उससे पहले ही अभिषेक शर्मा ने उन्हें वापस लौटने का इशारा किया। साथ ही भारत नो-हैंडशेक के स्टैंड पर भी कायम दिखा। भारत और पाकिस्तान के कप्तानों या खिलाड़ियों ने मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया। भारत-पाकिस्तान मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद भी दोनों टीम के खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया। पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद से भारतीय टीम नो-हैंडशेक के स्टैंड पर कायम है। इसकी शुरुआत सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप से हुई थी। क्रिकेट में भारत ने पिछले 384 दिन और 7 मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। 2. सूर्यवंशी ने लगातार दो छक्के लगाए पारी के दूसरे ओवर में सूर्यवंशी ने साद मसूद की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर घुटने के बल बैठकर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 3. सूर्यवंशी को आउट कर सईम ने बच्चे का इशारा किया तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी कैच आउट हुए। विकेट लेने के बाद गेंदबाज सईम अयूब ने सूर्यवंशी को देखते हुए दोनों हाथों से बच्चे खेलाने का इशारा किया। यह देखकर सूर्यवंशी एक पल के लिए रुके। इससे पहले कि वे सईम को कुछ रिप्लाई करते, उससे पहले ही नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अभिषेक ने उन्हें ड्रेसिंग रुम की ओर लौटने का इशारा किया। फिर वैभव पवेलियन लौट गए। 4. सईम ने एक ही ओवर में 2 कैच छोड़े भारतीय पारी के पांचवे ओवर में अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिला। दोनों ही मौको पर फील्डर सईम रहे। अराफात मिन्हास की चौथी गेंद पर अभिषेक ने पुल शॉट खेला। गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर डीप मिडविकेट की ओर गई। सईम ने आगे की ओर डाइव लगाया, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर श्रेयस इनसाइड-आउट ड्राइव खेला। गेंद कवर की ओर गई। जहां एक बार फिर सईम कैच नहीं पकड़ सके। 5. गेंद पकड़ते समय चोटिल हुए उस्मान खान पहली पारी के 12वें ओवर में विकेटकीपर उस्मान खान चोटिल हुए। सुफियान मुकीम की दूसरी गेंद पर श्रेयस ने शॉट खेला। गेंद पकड़ने की कोशिश में उस्मान चोटिल हो गए। वे काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद फिजियो ने जांच की और उस्मान ने विकेटकीपिंग जारी रखी। 6. बुमराह की गेंद लगने के बाद फरहान ने बैट छोड़ा दूसरी पारी का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। ओवर की उनकी दूसरी गेंद ही पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फहरान के एल्बो पर जा लगी। बुमराह की अंदर आती गेंद पर फहरान चकमा खा गए। गेंद सीधे उनके एल्बो से टकराई, जिसके बाद दर्द के कराण उन्होंने बैट छोड़ दिया। वह कुछ देर तक परेशान नजर आए। 7. सुंदर ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़ा पारी के सातवें ओवर में भारतीय फील्डर वॉशिंग्टन सुंदर ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच पकड़ा। अक्षर पटेल की पहली गेंद पर माज सदाकत ने स्वीप शॉट लगाया। गेंद डीप मिडविकेट की ओर गई। वहां खड़े सुंदर ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा, लेकिन आखिरी वक्त में उनका पैर बाउंड्री रोप पर लगने वाला था। उन्होंने गेंद हवा में उछाली, फिर बाउंड्री लाइन के अंदर आकर कैच कंप्लीट कर लिया। 8. वैभव-बिश्नोई की टक्कर में कैच छूटा पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर में वैभव-बिश्नोई की टक्कर में कैच छूट गया। अभिषेक की तीसरी गेंद पर हसन नवाज ने गेंद को हवा में खेला। लॉन्ग-ऑफ से सूर्यवंशी और लॉन्ग-ऑन से बिश्नोई कैच के लिए दौड़े। वैभव ने कैच पकड़ लिया था, लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे बिश्नोई से वे टकरा गए और गेंद उनके हाथ से छिटक गई। इस टक्कर में वैभव को चोट लगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ---------------- मैच में बने रिकॉर्ड्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी एशियाड गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय:भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 200 रन बनाए; गेल से आगे निकले अभिषेक भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी एशियाड गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय:भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 200 रन बनाए; गेल से आगे निकले अभिषेक
    Next Article
    विंडीज कप्तान ने तीसरे वनडे में जीत का श्रेय एमएस धोनी को दिया, बताया आखिर उनसे हुई बातचीत में मिली थी क्या सलाह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment