Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी एशियाड गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय:भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 200 रन बनाए; गेल से आगे निकले अभिषेक

    1 day ago

    3

    0

    भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। निशिन में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 211 रन बनाए। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। वहीं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी-20 में सबसे तेज 400 लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। भारत-पाकिस्तान मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स… 1. सूर्यवंशी 15 साल में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट सूर्यवंशी ने 15 साल, 6 महीने और 7 दिन की उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। वे गेम्स में सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले भारतीय एथलीट बन गए। 2. भारत-पाकिस्तान मैच में पहली बार पारी में 200 रन बने भारत ने पहले खेलते हुए 211 रन बनाए थे। यह पहली बार है जब भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच में किसी पारी में 200 रन बने हैं। इससे पहले भारत ने ही 2012 में अहमदाबाद में 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। 3. अभिषेक ने 400 टी-20 छक्के पूरे किए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे किए। उन्होंने 3,513 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। अभिषेक इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और लीग क्रिकेट मिलाकर टी-20 में सबसे तेज 400 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। अभिषेक ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3557 गेंद में 400 छक्के लगाए थे। इस मामले में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 3027 गेंद के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. अभिषेक ने युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने अपने मेंटर युवराज सिंह की बराबरी की। युवराज ने 2012 में अहमदाबाद में 7 छक्के लगाए थे। 5. अभिषेक ने इस साल 104 छक्के लगाए अभिषेक ने 2026 में 104 छक्के लगाए हैं। यह एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से दूसरा बेस्ट परफॉर्मेंस है। इस मामले में अभिषेक शर्मा ही टॉप पर हैं। उन्होंने 2025 में 108 छक्के लगाए थे। 6. ईशान किशन एक साल में हजार टी-20 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय किशन ने 2026 में 1,005 रन बनाए। वे टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में हजार रन बनाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 1,164 रन बनाए थे। 7. नवाज ने पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली हसन नवाज ने निशिन में 96 रन बनाए। यह टी-20 में भारत के खिलाफ किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। -------------------------- मैच की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीसरी बार 350 रन बनाने के बावजूद हारा भारत:रोहित सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने वाले ओपनर; वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज
    Next Article
    अभिषेक ने सूर्यवंशी को लड़ने से रोका:भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया; वैभव-बिश्नोई की टक्कर में कैच छूटा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment