Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबाला SP बोले-अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया:दावा-गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी, फरसे-भालों से लैस थे हमलावर; गुरुद्वारा कमेटी ने मीटिंग बुलाई

    10 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया है। पुलिस ने कुछ फोटो जारी किए, जिनमें कई सिख युवक फरसे-भाले व अन्य हथियार लिए दिखे। अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया। गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी। एसपी ने कहा- हमारे एक DSP के ऊपर फरसे से अटैक हुआ, जिससे उनका हाथ का अंगूठा कटने के कगार पर है। DGP अजय सिंघल ने भी इसी दावे को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा-कुछ शरारती तत्वों ने मामला सुलझने नहीं दिया। गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR की मांग मान भी ली गई थी, लेकिन पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। गुरुवार को 11 घंटे चले बवाल के बीच अंबाला DSP वीरेंद्र के हाथ का अंगूठा धारदार हथियार लगने से कट गया, जबकि कई कर्मियों को कैंट सिविल और मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सात पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में रखा गया है। उधर, इस मामले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह ने कहा कि पंजोखरा साहिब विवाद को लेकर आज दोपहर दो बजे सिख जत्थेबंदियों की बैठक बुलाई गई है। ये भी बताया कि रात की घटना में उनके जूनियर मीत गुरबीर सिंह तलाकौर, गुहला-चीका (कैथल) से मेंबर गुरतेज सिंह और उनको खुद को चोटें आईं थीं। उन्होंने गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में डॉक्टर को बुलाकर ट्रीटमेंट करवाया था। उसके बाद सब अपने घर लौट गए। पुलिस की ओर से जारी PHOTOS एसपी ने 4 बड़े दावे….पूरे बवाल को साजिश क्यों बताया अब समझिये…7 दिन से कैसे पूरा विवाद चल रहा 7 अगस्तः इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में आए। आरोप है कि मंड की गाड़ी से कुछ लोगों को चोट लगी। जिसके बाद निहंगों व भीड़ ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इनोवा गाड़ी तोड़ दी। 9 अगस्तः मंड पर हमला करने को दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सिख जत्थेबंदियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई की। इसे लेकर पंजोखरा थाने को घेर लिया और तुरंत रिहाई की मांग की। 13 अगस्तः गुरुवार को गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई के लिए पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में बैठक हुई। इसके बाद सिख जत्थेबंदियां जीटी रोड जाम लगाने पहुंच गई। देर शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की मांग पर पुलिस ने गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे भवजोत सिंह के खिलाफ पंजोखरा थाने में धारा 281, 125 (ए), 109 (1) और 61 के तहत दर्ज कर लिया है। 13 अगस्त: गुरुद्वारा साहिब में सेवा देने आए घायल सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। मगर, प्रदर्शनकारी दोनों हमलावरों की तुरंत रिहाई पर अड़ गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी लंबे धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हो गया। अंबाला बवाल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग:गाड़ी पर भी गोली मारी; सुखबीर बादल को बेअदबी के मामले में धार्मिक सजा दी थी
    Next Article
    इस बार जनगणना में जाति भी पूछी जाएगी:पिछड़ा वर्ग या सामान्य का विकल्प नहीं; केंद्र सरकार ने 40 सवालों की लिस्ट जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment