Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग:गाड़ी पर भी गोली मारी; सुखबीर बादल को बेअदबी के मामले में धार्मिक सजा दी थी

    3 hours ago

    1

    0

    अमृतसर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के घर पर फायरिंग हुई। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक गोली का खोल भी बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। लेकिन फायरिंग करने वाले लोगों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने ही सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर कल (13 अगस्त को) महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला किया। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। 2 साल पहले सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई थी… अकाल तख्त के बारे में जानिए, जिसके ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार रहे खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुखबीर बादल की PM मोदी से मीटिंग, 7वें दिन हमला:क्या गठजोड़ की संभावना से डरे कट्‌टरपंथी; पंथक वोट बैंक का डर, एक्सपर्ट्स से जानिए
    Next Article
    अंबाला SP बोले-अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया:दावा-गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी, फरसे-भालों से लैस थे हमलावर; गुरुद्वारा कमेटी ने मीटिंग बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment