Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अडानी प्लांट कर्मचारी की बस से गिरकर मौत:मिर्जापुर के मड़िहान बाजार में हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    10 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के मड़िहान में अडानी पावर प्लांट के एक कर्मचारी की बस से गिरकर मौत हो गई। यह घटना रविवार रात मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने हुई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र देवेंद्र के रूप में की गई है। सुरेंद्र ददरी कला में निर्माणाधीन 1600 मेगावाट के पावर प्लांट में कार्यरत थे। वह रविवार रात ड्यूटी खत्म कर कंपनी की बस से मड़िहान लौट रहे थे। बताया गया है कि सुरेंद्र बस के गेट के पास खड़े थे। मड़िहान बाजार में सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में बस का पहिया पड़ने से वाहन उछल गया। इससे सुरेंद्र का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। वह बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सहकर्मियों ने तत्काल सुरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पावर प्लांट के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेंद्र निर्माणाधीन परियोजना से जुड़ी एक कार्यदायी संस्था, पावर मेक कंपनी, के माध्यम से कार्यरत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चलती कार बनी आग का गोला:इंजीनियर ने परिवार संग कूदकर बचाई जान, 10 फीट ऊंचीं लपटें उठीं
    Next Article
    मेरठ में हाईस्कूल परीक्षा में नकलची गिरफ्तार:दूसरे छात्र की जगह दे रहा था अंग्रेजी का पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment