Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर भर्ती में 790 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़:गौतमबुद्धनगर और मेरठ के 1250 युवाओं को सहारनपुर बुलाया था, 1080 पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को गौतमबुद्धनगर और मेरठ के युवाओं ने हिस्सा लिया। भर्ती के लिए 1,250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1,080 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले युवाओं की दौड़ कराई गई। इसमें 790 अभ्यर्थी सफल रहे। दौड़ में पास होने वाले युवाओं की आगे की शारीरिक परीक्षा कराई गई। सुबह से पहुंचने लगे थे युवा अभ्यर्थी सुबह से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें शारीरिक परीक्षा के लिए भेजा गया। दौड़ में युवाओं ने तय मानक पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाया। 31 अगस्त को मेरठ की दो तहसीलों की भर्ती सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली प्रस्तावित है। अलग-अलग जिलों और तहसीलों के युवाओं को तय तारीख पर बुलाया जा रहा है। 31 अगस्त: मेरठ की सरधना और मवाना तहसील के अभ्यर्थी। 1 सितंबर: सहारनपुर की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसील के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के बदरा सुनौटी गांव में घुसा बाढ़ का पानी:सड़कें डूबीं, फसलें बर्बाद; ग्रामीणों को नाव की सुविधा नहीं
    Next Article
    लखनऊ से मथुरा के लिए VHRP का कूच:कृष्ण मंदिर निर्माण की मांग , 'नंद लला हम आएंगे-मंदिर वही बनाएंगे', 'बाबर तेरी हर निशानी भारत से मिटाएंगे' का नारा गूंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment