Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से मथुरा के लिए VHRP का कूच:कृष्ण मंदिर निर्माण की मांग , 'नंद लला हम आएंगे-मंदिर वही बनाएंगे', 'बाबर तेरी हर निशानी भारत से मिटाएंगे' का नारा गूंजा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) ने मथुरा कूच करने का आवाह्न किया । परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में गोमती नगर कार्यालय पर पदाधिकारी और सदस्यों का जमावड़ा लगा। मथुरा निकलने से पहले पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार के बाद शंखनाद हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि 'नंद लला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे', 'बाबर तेरी हर निशानी भारत से मिटाएंगे'। कार्यकर्ता और सदस्य गले में भगवा गमछा डालकर सर पर विश्व हिंदू रक्षा दल की टोपी पहनकर हाथ में कृष्ण भगवान का कट आउट लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम हर हाल में मथुरा में मंदिर का निर्माण करवा कर रहेंगे। अयोध्या के तर्ज पर मंदिर निर्माण और परिक्रमा मार्ग पर मांस दारू मछली को प्रतिबंधित किए जाने की भी मांग किया। ‘अयोध्या , काशी मथुरा आस्था का केंद्र’ गोपाल राय ने कहा कि मथुरा से देश विदेश के सनातन धर्म के मानने वालों की आस्था जुडी हुई है। हमारे पूर्वज कहते थे कि अयोध्या - काशी और मथुरा हमारा मुख्य धार्मिक स्थल है। अयोध्या और काशी हमारी हो गई है अब मथुरा की बारी है। हम लोग मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए जोरदार संघर्ष और आंदोलन करेंगे। मथुरा में मंदिर निर्माण की सख्त आवश्यकता है। 25 हजार कार्यकर्ता मथुरा करेंगे कूच गोपाल राय ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी परिक्रमा मार्ग पर मांस - मदिरा की दुकानों पर रोक लगाई जाए। संगठन के सदस्य मथुरा में मंदिर निर्माण और अन्य मांगों को लेकर विगत 10 दिनों से अनशन पर बैठे हैं।इन्हीं मांगों को समर्थन देने के लिए 25 हजार कार्यकर्ता , साधु संतों के साथ लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निवीर भर्ती में 790 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़:गौतमबुद्धनगर और मेरठ के 1250 युवाओं को सहारनपुर बुलाया था, 1080 पहुंचे
    Next Article
    मेरठ में आज दलित महापंचायत:छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड मामले प्रदर्शनकारियों की पिटाई को लेकर आव्हान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment