Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले- मरते दम तक राहुल गांधी का रहूंगा:अपने साथ वाली फोटो रुमाल से साफ की; कहा- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं

    1 day ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय शनिवार को कापी भावुक दिखे। वाराणसी पहुंचे अजय राय ने जनेऊ दिखाते हुए कहा- ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला मुझे स्वीकार है। राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी के साथ वाली अपनी तस्वीर को भी रुमाल से साफ किया। हालांकि अजय राय ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। कहा- आराधना मिश्रा कांग्रेस को आगे ले जाएंगी। वह कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देंगी। पढ़िए अजय राय की कही बातें कार्यकर्ताओं का भरोसा कायम रहना चाहिए अजय राय ने कहा- मेरे कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के बीच यह भरोसा बना कि कहीं अत्याचार या अन्याय होने पर प्रदेश अध्यक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। नई प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में भी यह विश्वास बना रहना चाहिए। आराधना मिश्रा पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करें। जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो, वहां संगठन को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। मेरा सहयोग और स्नेह आराधना मिश्रा के साथ रहेगा। राहुल गांधी से हुई बात, संगठन को आगे बढ़ाने पर चर्चा अजय राय ने कहा- राहुल गांधी से मेरी बातचीत हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बहुत आभार है। उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। अजय राय ने कार्यकर्ताओं से किसी तरह की नाराजगी नहीं रखने की अपील की। कहा कि सभी लोग एक परिवार की तरह हैं। हमें संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा- मैंने सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। मुझे कभी कोई खरीद नहीं पाया। इमरान मसूद को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर अजय राय ने कहा- उनकी सामान्य वर्ग पर भी पकड़ है। वह मजबूत पृष्ठभूमि से आते हैं। पीएम मोदी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा कि पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देगी, वहां पूरी ताकत से काम करूंगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और काशी की जनता के सहयोग से पार्टी को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय क्यों हटाए गए?, आराधना ब्राह्मण चेहरा, अखिलेश से तालमेल अच्छा; मुस्लिमों को साधेंगे इमरान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ा सियासी दांव खेल दिया। अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कमान सौंप दी। इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। देवेंद्र प्रसाद महरा और आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूडो में हारने पर दोस्त को मार डाला:लखनऊ में पेट-सीने पर ताबड़तोड़ कैंची मारी, भाई बोला- पुलिस ने एंबुलेंस तक नहीं बुलाई
    Next Article
    प्रतापगढ़ के युवक ने केबीसी में जीते 5 लाख:बोले- मुंबई में बिताए पल यादगार, अमिताभ बच्चन ने गांव वालों से माफी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment