Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूडो में हारने पर दोस्त को मार डाला:लखनऊ में पेट-सीने पर ताबड़तोड़ कैंची मारी, भाई बोला- पुलिस ने एंबुलेंस तक नहीं बुलाई

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में लूडो खेलते समय हुई लड़ाई में 32 साल के युवक की हत्या कर दी गई। दोस्त ने युवक के पेट और सीने में कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे खून से लथपथ छोड़कर वहां से भाग गया। घटना की सूचना एक दुकानदार ने पुलिस को दी। परिवार वाले खुद ऑटो से युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौसेरे भाई ने कहा कि पुलिस अगर समय से अस्पताल पहुंचाती तो भैया की जान बच जाती। वारदात अलीगंज में पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम 6 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शी बोले- शराब पी रहे थे दोनों दोस्त प्रत्यक्षदर्शी सलीम ने बताया- कुछ युवक फ्लाईओवर के नीचे लूडो खेल रहे थे। इस दौरान वे शराब भी पी रहे थे। लूडो खेलने के बीच ही उनके बीच मारपीट होने लगी। झगड़ा कर रहे 3-4 लोग अचानक वहां से भाग गए। लेकिन,एक युवक बेसुध पड़ा रहा। सलीम के मुताबिक, वो और बाकी दुकानदार मौके पर दौड़कर पहुंचे। वहां देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। हम लोगो ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके अलावा युवक के बारे में कुछ नहीं जान पाए। फुटपाथ की मालिश दुकान से कैंची लेकर आया पुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल अपने साथी प्रदीप सिंह, बब्लू सिंह, पांडेय वकील और कुछ अन्य साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। झगड़ा शुरू हो गया तो प्रदीप फुटपाथ की मालिश की दुकान से कैंची लेकर आ गया। उसने राहुल के सीने और पेट में कई जगह कैंची मारी। जब राहुल खून से लथपथ होकर गिर गया तो प्रदीप के साथ वहां से सभी युवक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। हमलवार प्रदीप मड़ियांव पुल के पास मुर्गी फार्म के पास रहता है। जहां पर घटना हुई, वह पुल अलीगंज और मड़ियांव थाना क्षेत्र का बॉर्डर है। भाई बोला- पुलिस वाले सिर्फ माहौल देखते रहे युवक राहुल के मौसेरे भाई शिवम ने बताया- घटनास्थल पर जो पुलिसकर्मी पहुंचे थे, वो सिर्फ माहौल देखते रहे। उन लोगों ने एंबुलेंस को नहीं बुलाया। हम लोग राहुल भैया को ऑटो से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। भैया (राहुल) की करीब 5 साल पहले शादी हो चुकी थी। उनके 4 साल का एक बेटा भी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घायल राहुल अवस्थी को तुरंत वाघा स्पताल ले जाया गया था। बाद में सूचना पर पहुंचे परिवारवाले उसे केजीएमयू लेकर चले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राहुल उर्फ अभिषेक कुमार अवस्थी मूलरूप से सीतापुर के गैरोली का रहने वाला था। ADCP नवीन कुमार सिंह ने बताया- युवक के साथ हुई घटना की सूचना अलीगंज पुलिस को मिली थी। आरोपी प्रदीप सिंह को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ करके बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ का फैजुल्लागंज जलमग्न, 3 लाख लोग प्रभावित : पीने के लिए पानी नहीं, बच्चे-मवेशी सब भूखे; जलभराव में 3km पैदल ले जा रहे अर्थी लखनऊ का फैजुल्लागंज इलाका पूरा जलमग्न हो गया है। बीते 8 दिन से हर तरफ गोमती नदी का पानी भरा हुआ है। दिन-ब-दिन पानी बढ़ता जा रहा है। इलाके के करीब 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। 3 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 10 हजार लोगों ने घर छोड़ दिए हैं। जिन्होंने घर नहीं छोड़ा है, उनके बच्चे और मवेशी सब भूखे हैं। गलियों के कुत्ते छत पर चढ़े हैं। अगर किसी के घर में कोई निधन होता है तो अर्थी ले जाने में मुसीबत हो रही है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से लापता हुआ लड़का बरसाना से मिला:मथुरा पुलिस हाथरस लेकर रवाना, परिजनों ने 7 घंटे धरना दिया था
    Next Article
    अजय राय बोले- मरते दम तक राहुल गांधी का रहूंगा:अपने साथ वाली फोटो रुमाल से साफ की; कहा- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment