Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय मृतक इंद्रपाल सरोज के परिजनों से मिले:कौशांबी में बोले- भाजपा सरकार गरीब मजदूरों की जीविका से खिलवाड़ कर रही है

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सोमवार को कौशांबी पहुंचे। उन्होंने नेवादा ब्लॉक के अकबराबाद गांव में मनरेगा मजदूर इंद्रपाल सरोज के परिजनों से मुलाकात की। सरोज की हाल ही में ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई थी। परिजनों के अनुसार, उन्हें एक साल से मनरेगा का वेतन नहीं मिला था, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अजय राय ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी और न्याय दिलाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें समाप्त करना चाहती है, जिससे गरीब श्रमिक भाइयों को आर्थिक मजबूती मिली थी। राय ने आगे कहा कि सरकार गरीब श्रमिकों का पैसा रोककर उन्हें भ्रम में रखती है। उन्होंने इंद्रपाल सरोज की मृत्यु को आर्थिक तंगी का परिणाम बताया और कहा कि सरकार इस पर हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस इस परिवार के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनरेगा संयोजक संजय दीक्षित, पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम दीपक पाण्डेय, मनोज सिंह पटेल, आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी, अलकमा उस्मानी, नैय्यर रिजवी, रामसूरत रैदास, कुलदीप शुक्ला, राजनारायण पासी, खुर्शीद अनवार, रजनीश पाण्डेय, शमीम आलम, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, संतोष शुक्ला, अर्श खुर्शीद, आसिफ अल्वी, हेमंत रावत, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी शकील अब्बास, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा, वीरेंद्र सोनकर, विनोद पाण्डेय, महेंद्र मिश्रा, कैलाश केसरवानी, सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद, मोहम्मद मिज़ान, तबरेज अहमद, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, पिंटू सरोज, दीपक शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर पालिक क्लर्क का मौत से पहले का VIDEO:कहा- फर्जी साइन नहीं किए तो कचरा गाड़ी गिनने में ड्यूटी लगाई, झांसी में सुसाइड किया था
    Next Article
    राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति में शामिल हुईं अनुप्रिया:सपा प्रमुख अखिलेश, डिंपल भी सदस्य, विकास कार्यों की निगरानी को मिलेगा बल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment