Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकित बालियान हत्याकांड के शूटरों की तलाश में दबिश:चार राज्यों में फरार शूटरों की तलाश, सत्यम और आर्यन पर 1-1 लाख का इनाम

    1 hour ago

    1

    0

    शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के फरार शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधु की तलाश में पुलिस ने चार राज्यों में टीमें लगा दी हैं। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस की टीमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में लगातार दबिश दे रही हैं। सर्विलांस के जरिए भी दोनों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, दोनों शूटरों के बारे में पुलिस को रोज कई सूचनाएं मिल रही हैं। कई बार किसी स्थान पर उनके छिपे होने की सूचना मिलती है, लेकिन जांच में वह गलत निकलती है। इसके बावजूद पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। हत्याकांड में अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। चार राज्यों में दबिश, रोज मिल रही लोकेशन की सूचनाएं सत्यम कादियान और आर्यन संधु हत्याकांड के बाद से फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में टीमें भेजी हैं। सर्विलांस टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों और उनकी गतिविधियों के आधार पर लोकेशन तलाश रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में काम कर रही हैं। दोनों के बारे में रोज नई सूचनाएं मिलती हैं। कई बार पुलिस किसी संभावित ठिकाने पर पहुंचती है, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिलते। पुलिस का कहना है कि हर सूचना को सत्यापित किया जा रहा है। गायक भूपेंद्र ढींगरा भी आरोपी जांच के दौरान गुरुग्राम के गायक भूपेंद्र ढींगरा का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने उसे मामले में आरोपी बनाया है। एसपी के मुताबिक अंकित की हत्या के बाद भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था।पुलिस का कहना है कि वीडियो में उसने अंकित की हत्या की बात कबूल करने और किसी से नहीं डरने की बात कही थी। जांच में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य गायक ने अपने बयान को लेकर बाद में माफी मांग ली थी। इसी वजह से उसे आरोपी नहीं बनाया गया है। 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, 40 बैंक खातों की जांच हत्याकांड की जांच में पुलिस अब तक 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस फरार शूटरों के अलावा उन लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने आरोपियों को पनाह या किसी तरह की मदद दी हो सकती है। जांच में गोगी, लॉरेंस और बाबा गैंग से जुड़े सदस्यों के बैंक खातों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और विदेशों से रकम पहुंचने की जानकारी मिली है। पुलिस को गिरोह के सदस्यों से जुड़े 40 से अधिक बैंक खातों का पता चला है। इनमें कई खाते अलग-अलग जिलों की पुलिस पहले ही फ्रीज करा चुकी है। अब पुलिस इन खातों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों का साइबर ठगों से कितना संपर्क था और पैसों के लेनदेन में किन लोगों की भूमिका रही। फर्जी सोशल मीडिया आईडी पर पुलिस की नजर पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम, फोटो या पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी न बनाई जाए। पुलिस के मुताबिक ऐसी गतिविधि सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पुलिस की कई टीमें हत्याकांड की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं। एसपी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व भाजपा चेयरमैन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई से हंगामा:बुलंदशहर में 2 सिपाही सस्पेंड; लोधी समाज ने दी महापंचायत की चेतावनी
    Next Article
    डीएम ने देर रात बघौचघाट थाने की जांच की:छात्राओं की सुविधाओं, सफाई और जनशिकायतों के निपटारे पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment