Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व भाजपा चेयरमैन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई से हंगामा:बुलंदशहर में 2 सिपाही सस्पेंड; लोधी समाज ने दी महापंचायत की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के औरंगाबाद में पूर्व भाजपा नगर पालिका चेयरमैन राजू लोधी और उनके भाई के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामला बढ़ने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद थाने के दो सिपाहियों विवेक शर्मा और जॉनी को तत्काल निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार से भी 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोधी समाज में नाराजगी बनी हुई है। समाज के लोगों का आरोप है कि बड़े पुलिस अधिकारियों को बचाने के लिए केवल दो सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी महापंचायत बुलाई जाएगी। राजू लोधी को बुलंदशहर सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह का करीबी माना जाता है। कार्रवाई के बाद भाजपा संगठन में भी मामला गरमा गया है। पूर्व चेयरमैन और शासन द्वारा नामित सभासद ने कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 2 सिपाही निलंबित, थाना प्रभारी से 24 घंटे में जवाब मांगा मामला बढ़ता देख एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद थाने में तैनात सिपाही विवेक शर्मा और जॉनी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही थाना प्रभारी मनोज कुमार से पूरे प्रकरण में 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। लोधी समाज बोला- बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश पुलिस कार्रवाई से नाराज लोधी समाज के लोगों का कहना है कि पूरे मामले में सिर्फ दो सिपाहियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। समाज का आरोप है कि बड़े पुलिस अधिकारियों को बचाने के लिए सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा भी पूर्व चेयरमैन के घर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा, "पूरी भाजपा पार्टी पूर्व चेयरमैन राजू लोधी के साथ मजबूती से खड़ी है। औरंगाबाद पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत और दुर्भावनापूर्ण है।" वहीं शनिवार को विधायक देवेंद्र लोधी ने पूरे मामले की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी दी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के कामकाज पर उठे सवाल, जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई पूर्व चेयरमैन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई और उसके बाद पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई ने औरंगाबाद पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो चुके इस मामले में जिले के बड़े पुलिस अधिकारी फिलहाल सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इस बीच मामले को लेकर भाजपा नेताओं, लोधी समाज और पुलिस प्रशासन के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 70 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रुका:AI अवेयरनेस प्रोग्राम का कोर्स अधूरा रहने पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    अंकित बालियान हत्याकांड के शूटरों की तलाश में दबिश:चार राज्यों में फरार शूटरों की तलाश, सत्यम और आर्यन पर 1-1 लाख का इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment