Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था:कभी उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया; शंकराचार्य पर FIR को लेकर भड़के

    4 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि रामभद्राचार्य को पहले ही जेल भेज देना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया गया था। अखिलेश ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बच्चों के यौन शोषण मामले में दर्ज FIR को सरकार की दोहरी नीति करार दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर गंभीर उठाए। अखिलेश ने कहा- शंकराचार्य कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे, उस समय सर्दी चरम पर थी। हमारे सनातनी व्यवस्था में कहीं किसी शंकराचार्य को स्नान से रोका नहीं गया होगा, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि उन्हें स्नान से भी रोका गया। अब यह सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना ढूंढ कर लाई। सपा प्रमुख ने कहा- अगर शिकायतकर्ता रामभद्रचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्राचार्य पर जो मुकदमा था, वह वापस लिया था। मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं, लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे कि आप ऐसे आरोप लगवाएंगे। इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार अब बचने वाली नहीं है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… ------------------------------ ये खबर भी पढ़ लीजिए… राजपाल ने 20 चेक दिए, सभी बाउंस हुए:जिस फिल्म में पैसा लगाया वह 42 लाख कमा सकी; कर्ज न लौटाया तो दोगुनी संपत्ति कुर्क होगी बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव साल-2010 तक अपने करियर के पीक पर थे। धमाल, फिर हेरा-फेरी, गोलमाल, ढोल और भूलभुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुके थे। इंडस्ट्री में उनकी डिमांड थी। 2010 में उन्होंने तय किया कि अता-पता लापता नाम की फिल्म बनाएंगे। पैसे कम थे, इसलिए एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए उधार ले लिए। 11 करोड़ की लागत से बनी फिल्म रिलीज हुई, तो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। महज 42 लाख कमा सकी। आज की संडे बिग स्टोरी में हम इस मामले को शुरुआत से लेकर अभी तक की स्थिति को समझेंगे। पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मिनी जामताड़ा' में 34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार:मथुरा में 6 ASP-CO और 240 पुलिसवालों के साथ पहुंचे एसपी, 20 गाड़ियों के पहुंचने से हड़कंप
    Next Article
    सहारनपुर में युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:एक युवक से था अफेयर, शादी से मना करने पर उठाया कदम, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment