Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने जयप्रकाश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया:रात में JPNIC के बाहर बैरिकेडिंग थी, सुबह पुलिस ने हटाई...सबको जाने दिया

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अखिलेश यादव ने JPNIC में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर आखिरकार माल्यार्पण किया। आज रविवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण की घोषणा एक दिन पहले की थी। घोषणा के बाद शनिवार रात ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस की तैनाती पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लिखा था- आजकल वो ही रखवाले हैं, जिनकी सोच पर लगे ताले हैं। सोशल मीडिया के पोस्ट के बाद रविवार सुबह JPNIC के सामने से पुलिस बल हट गया। इसके बाद उन्होंने अपने तय समय 11 बजे प्रतिमा पर गेंदे की माला पहनाई और गुलाब चढ़ाए। पुलिस हटी लेकिन LDA के अधिकारी पहुंचे, पोस्टर लगाया रविवार सुबह JPNIC के सामने से पुलिस बल हट गया और बैरिकेडिंग भी हटा दी गई। लेकन, बड़ी संख्या में LDA के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। JPNIC के मुख्य गेट पर 'पुनरुद्धार कार्य प्रगति पर है' का पोस्टर लगा दिया। गेट भी बंद रखा गया। हालांकि, 11 बजे जब अखिलेश पहुंचे तो गेट खुला और अखिलेश ने अंदर जाकर माल्यार्पण किया। 4 साल में केवल 1 बार माल्यार्पण कर पाए अखिलेश यादव के कार्यक्रम को देखते हुए JPNIC परिसर के बाहर पुलिस आलाधिकारी मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी। पिछले 4 साल में अखिलेश यादव एक बार ही JPNIC कैंपस में माल्यार्पण कर पाए हैं। जबकि, अन्य सभी बार उन्हें पुलिस बल ने रोक दिया था। दो साल पहले भी अखिलेश यादव अचानक JPNIC एक दिन पहले पहुंचे थे। इसके बाद वह दीवार पर जय समाजवाद लिखकर वापस लौट गए थे। कई सपा कार्यकर्ता रात में माल्यापर्ण कर आए पुलिस के कड़े पहरे के बीच रात में कई सपा कार्यकर्ता JPNIC सेंटर में घुस गए। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा सहित 10 कार्यकर्ता सेंटर के अंदर घुसे और जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी का अखिलेश को अयोध्या में आमने-सामने लड़ने का ऑफर:कहा-ये कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग, हमसे लड़ने की हिम्मत नहीं; VIDEO में जुबानी जंग
    Next Article
    भाजपा का हाथ थामने वाले अफसर ही राजनीति में सफल:पार्टी बनाने वाले अधिकारी संघर्ष कर रहे; 2027 में 2 IAS पहली बार चुनाव लड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment