Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत सहायक की मौत पर भीम आर्मी का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग; डीएम कार्यालय के बाहर धरना

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज में पंचायत सहायक की मौत को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों के साथ भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मामला सौरिख ब्लॉक के राजपुर गांव का है। राजपुर गांव निवासी राम नारायण कठेरिया के बेटे बीपी सिंह कठेरिया (24) का शव 7 सितंबर को पंचायत भवन के मीटिंग हॉल में फांसी पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। पुलिस को मिला था सुसाइड नोट पुलिस के अनुसार, शव के पास से सुसाइड नोट मिला था। इसमें कुछ लोगों पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे गुरुवार को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार मृतक के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। तत्काल गिरफ्तारी की मांग सूरज कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला युवक था। ऐसे में परिवार को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और मुआवजे की कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 10 छात्रों का चयन:कुलपति प्रो. आर.के. सिंह बोले- छात्रों को रोजगार योग्य बनाना प्राथमिकता
    Next Article
    अलीगढ़ में ब्रांडेड आटे का खेल!:पैकेट खोलकर निकाल रहे थे आटा, कम वजन की पैकिंग में बिक्री का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment