Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में सरकारी स्कूलों में नई एसएमसी का गठन:अभिभावक करेंगे शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की निगरानी।

    6 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में अब अभिभावकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिले के परिषदीय और पीएमश्री विद्यालयों में 1 नवंबर से नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह समिति स्कूलों की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की प्राथमिकता तय करेगी, साथ ही अनुदान राशि के उपयोग पर भी नजर रखेगी। नई एसएमसी में कुल 15 सदस्य होंगे, जिनमें से 11 सदस्य विद्यार्थी-अभिभावक होंगे। समिति में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी अनिवार्य की गई है। प्रत्येक कक्षा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन अभिभावकों में से होगा, जिसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा। एएनएम और लेखपाल भी समिति के सदस्य होंगे, जबकि प्रधानाध्यापक सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिले के 1591 परिषदीय और 20 पीएमश्री विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के नाम से संयुक्त बचत खाते खोले जाएंगे। इन खातों का संचालन समिति अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। समग्र शिक्षा के तहत मिलने वाली अनुदान राशि इन्हीं खातों में भेजी जाएगी, जिससे स्कूलों में छोटे-बड़े रखरखाव, मरम्मत और अन्य स्वीकृत कार्यों के लिए अलग से बजट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह नई एसएमसी केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी करेगी। समिति स्कूल में बच्चों का नामांकन बढ़ाने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय को मिलने वाली अनुदान राशि के सही इस्तेमाल पर भी समिति नजर रखेगी। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि नई विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन 1 नवंबर से खुली बैठक में सर्वसम्मति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवगठित समिति बच्चों के नामांकन, शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मुकदमा:पत्नी की शिकायत पर नौकरानी और उसकी के खिलाफ भी केस
    Next Article
    उन्नाव में गंगा बढ़ी तो सामने आई विभागीय लापरवाही:दबौली में एक साल से नहीं बना बाढ़ में कटा मुख्य मार्ग; 25 किमी घूमकर जा रहे ग्रामीण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment