Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मुकदमा:पत्नी की शिकायत पर नौकरानी और उसकी के खिलाफ भी केस

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक युवती की शिकायत पर हुई है। वहीं, इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर उनकी नौकरानी और उसकी बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर हरिनाथ भारती लाइन बाजार थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर ने कई महीनों से प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर धमकी दी। युवती ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई भी हुई। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी ओर, इंस्पेक्टर की पत्नी ने भी थाने में शिकायत देकर नौकरानी और उसकी बेटी पर आरोप लगाए, जिसके बाद उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला है। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, 63.72 मीटर पहुंचा जलस्तर:सभी घाटों का संपर्क टूटा, आरती स्थल बदला, तापमान 31°C
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में सरकारी स्कूलों में नई एसएमसी का गठन:अभिभावक करेंगे शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की निगरानी।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment